सुशांत की मौत के 6 साल बाद रिया ने प्यार के लिए खोले दिल के दरवाजे, कहा- मुझे प्यार पर भरोसा है

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Feb, 2026 12:53 PM

after sushant singh death rhea chakraborty opens her heart to love

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बुरी तरह विवादों में घिर गई थीं। लंबी कानूनी उलझनों के बाद अब रिया वापिस अपनी पटरी पर लौट आई हैं और जल्द ही वो एक्टिंग में कमबैक करने जा रही है। हाल ही में...

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बुरी तरह विवादों में घिर गई थीं। लंबी कानूनी उलझनों के बाद अब रिया वापिस अपनी पटरी पर लौट आई हैं और जल्द ही वो एक्टिंग में कमबैक करने जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक्टिंग में अपनी वापसी और प्यार को लेकर खुलकर बात की। 


हाल ही में एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के छह साल बाद नए सिरे से अपनी जिंदगी और करियर को शुरू करने पर राय रखी। उन्होंने कहा कि लगभग सात साल से उन्हें काम नहीं मिला है। उन्हें लगने लगा था कि अब एक्टिंग के सपने को छोड़ देना चाहिए। हालांकि, ये उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था।

रिया ने कहा कि वो तो हमेशा से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखा करती थीं, लेकिन उस सपने को अपनी आंखों के सामने टूटते देखना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक्टिंग को भूलने के लिए थेरेपी का सहारा तक लेना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि जब हंसल मेहता ने अपने अपकमिंग सीरीज का ऑफर दिया तो पहले उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।

रिया ने कहा,'हंसल सर और राइटर ने मुझसे पूछा कि मुझे क्या रोक रहा है। मैंने उन्हें बताया कि मैंने एक्टिंग छोड़ दी है, तो उन्होंने कहा कि इस वजह से मुझे ये करना चाहिए, फर्क नहीं पड़ता कि मैं अच्छा करूं या नहीं। अब मुझे खुशी है कि मैंने हां कहा, सेट पर आना अलग अनुभव था, पिछले 7 सालों में बहुत कुछ बदल गया है। ये बिल्कुल साइकिल चलाने जैसा है, जिसे आप कभी नहीं भूलते'।

आगे रिया ने प्यार को लेकर बात करते हुए कहा कि प्यार के लिए उन्होंने अपने दिल का दरवाजा खुला रखा है। आज भी वो मानती हैं कि प्यार बहुत ही खूबसूरत चीज है और वो अपनी लाइफ में दोबारा प्यार को मौका देने के लिए राजी हैं, क्योंकि उन्हें प्यार में भरोसा है।

सुशांत के निधन के बाद बदल गई थी रिया की जिंदगी
बता दें, साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की ज़िंदगी में गहरा तूफान आया। कानूनी जांच, मीडिया ट्रायल और सार्वजनिक आलोचनाओं ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। ड्रग्स से जुड़े एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्होंने करीब 28 दिन भायखला जेल में बिताए। बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आईं। लंबे समय तक चली जांच के बाद आखिरकार उन्हें मार्च 2025 में क्लीन चिट दे दी गई। हालांकि, इन पांच सालों के बीच रिया की पूरी तरह बदल गई। वहीं, अब पांच सालों तक जिंदगी में चली उठा-पटक के बाद रिया और मजबूत होकर सामने आई हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपने करियर को नई दिशा देने के लिए तैयार हैं। लंबे ब्रेक के बाद वह वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ के जरिए अपने अभिनय करियर की नई शुरुआत करने जा रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!