सिल्वर एक्सेसरीज और बॉडीकॉन ड्रेस में दीपिका का ग्लैमरस अवतार, कैमरे के सामने दिए मदमस्त पोज

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Feb, 2026 12:02 PM

deepika padukone looked glamorous in silver accessories and a bodycon dress

बॉलीवुड की स्टाइल आइकन और ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दीपिका अक्सर अपनी खूबसूरत और एलिगेंट तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी...

मुंबई. बॉलीवुड की स्टाइल आइकन और ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दीपिका अक्सर अपनी खूबसूरत और एलिगेंट तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 PunjabKesari
इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में उनका लुक बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रहा है। ब्लैक ड्रेस उनके फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट कर रही है, जिससे उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस साफ झलक रहा है।

PunjabKesari

अपने इस लुक को और खास बनाने के लिए दीपिका ने सिल्वर एक्सेसरीज कैरी की हैं। ये एक्सेसरीज उनके आउटफिट के साथ परफेक्टली मैच कर रही हैं और पूरे लुक को रॉयल टच दे रही हैं। एक्सेसरीज के साथ उनका स्टाइल और भी अट्रैक्टिव लग रहा है।

 PunjabKesari


वहीं, अपने मेकअप को दीपिका ने मिनिमल रखा है, जिससे उनका नैचुरल ब्यूटी चार्म उभरकर सामने आ रहा है।

PunjabKesari

 

स्लीक बन हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को क्लासी और एलिगेंट बना दिया है। सादगी और स्टाइल का यह कॉम्बिनेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 

PunjabKesari

तस्वीरों में दीपिका ने अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। हर फोटो में उनका कॉन्फिडेंस और स्टार पावर अलग ही दिखाई दे रही है। उनके हर एक्सप्रेशन और पोज पर फैंस फिदा हो गए हैं।

 PunjabKesari
जैसे ही दीपिका पादुकोण का यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स लगातार कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!