रिलीज के 16वें दिन बॉर्डर 2 ने की जबरदस्त कमाई, की 300 करोड़ क्लब में एंट्री

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Feb, 2026 12:28 PM

film border 2 entering the 300 crore club in box office

बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शक के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म अच्छी-खासी कमाई करती नजर आ रही है। वहीं, रिलीज के 16...

मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शक के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म अच्छी-खासी कमाई करती नजर आ रही है। वहीं, रिलीज के 16 दिनों में 'बॉर्डर 2' ने भारतीय बाजार में 300 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'बॉर्डर 2' ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 224.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में भारतीय बाजार में 70.15 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने 15वें दिन 2.85 करोड़ की कमाई की।


सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'बॉर्डर 2 ने 16वें दिन भारत में 4.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है । इसके साथ ही देश में बॉर्डर 2 की कमाई का आंकड़ा 301. 50 करोड़ रुपए हो गया है।

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।


 
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!