इजराइल में पीएम मोदी ने वेब सीरीज Fauda की टीम संग ली सेल्फी, शेयर की मुलाकात की तस्वीर

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Feb, 2026 01:06 PM

pm modi took a selfie with team of the web series fauda in israel

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय इजराइल दौरे के दौरान एक खास मुलाकात को लेकर चर्चा में रहे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने लोकप्रिय इजरायली जासूसी वेब सीरीज फौदा (Fauda) की टीम से मुलाकात की। इस दौरान कलाकारों और निर्माताओं ने...

मुंबई. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय इजराइल दौरे के दौरान एक खास मुलाकात को लेकर चर्चा में रहे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने लोकप्रिय इजरायली जासूसी वेब सीरीज फौदा (Fauda) की टीम से मुलाकात की। इस दौरान कलाकारों और निर्माताओं ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली, जिसे बाद में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया।

तस्वीर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा- इस मुलाकात में केवल एक सेल्फी की जरूरत पड़ी, किसी जासूसी मिशन की नहीं। उनका यह मजाकिया कैप्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।

 

टीम के सदस्य भी रहे मौजूद

मुलाकात के दौरान शो के सह-निर्माता और मुख्य एक्टर लियोर राज, सह-निर्माता Avi Issacharoff, एक्ट्रेस Laëtitia Eïdo और एक्टर डोरोन बेन सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को सम्मानजनक और यादगार बताया।

‘फौदा’ की लोकप्रियता

‘फौदा’ एक एक्शन-थ्रिलर सीरीज है, जिसे लियोर राज और एवी इस्साचारॉफ ने मिलकर विकसित किया है। सीरीज का निर्देशन पहले सीजन में असाफ बर्नस्टीन ने किया था, जबकि बाद के सीजनों का निर्देशन रोटेम शामिर ने संभाला। यह शो 2015 में इजरायल के चैनल Yes Oh पर प्रसारित होना शुरू हुआ था और बाद में Netflix पर उपलब्ध होने के बाद इसे वैश्विक पहचान मिली।


अब तक इस सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं और हर सीजन में 12 एपिसोड शामिल हैं। इसे दुनियाभर के दर्शकों से सराहना मिली है। आईएमडीबी पर भी इसे उच्च रेटिंग प्राप्त है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!