Edited By suman prajapati, Updated: 13 Feb, 2026 12:37 PM

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के परिवार से गहरा नाता है। जब धर्मेंद्र अपने आखिरी वक्त में बैड पर थे तो शत्रुघ्न ने अपनी वाइफ संग घर जाकर हाल जानने पहुंचे थे। वहीं, धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी...
मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के परिवार से गहरा नाता है। जब धर्मेंद्र अपने आखिरी वक्त में बैड पर थे तो शत्रुघ्न ने अपनी वाइफ संग घर जाकर हाल जानने पहुंचे थे। वहीं, धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी काफी टूट गई है। ऐसे में हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा एक्ट्रेस से मिलने उनके दिल्ली वाले घर पहुंचे और इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को हेमा मालिनी से मुलाकात की और उनके दिल्ली वाले नए घर के लिए शुभकामनाएं भी दीं। एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- हमारी सबसे प्यारी फ़ैमिली फ़्रेंड, ग्रेट लेडी हेमा मालिनी के दिल्ली में नए घर पर आकर बहुत खुशी हुई। गर्मजोशी से स्वागत किया गया और कुछ स्वादिष्ट साउथ इंडियन खाने का मज़ा लेना खुशी की बात थी। हेमा हमेशा की तरह एक प्यारी और देखभाल करने वाली होस्टेस थीं। बहुत अच्छा समय बीता!
शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक फोटो में एक्टर हेमा को फूलों का बुके देते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में दोनों सिंपल पोज देते दिख रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी की दूसरी तस्वीर में उनके पीछे दीवार पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेहद ही शानदार फ्रेम की हुई फोटो देखने को मिल रही है।
फैंस शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी की इन मुलाकात की तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।