राम चरण की पत्नी उपासना को याद आए प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिन, भावुल पल शेयर कर लिखा-मेरा दिल भर जाता है

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Feb, 2026 12:27 PM

ram charan wife upasana remembers the early days of her pregnancy

एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में इस कपल ने बेटी क्लिन कारा के बाद जुड़वा बेटे और बेटी का स्वागत किया है। तीन बच्चों के पेरेंट्स बनकर कपल की खुशी का कोई...

मुंबई. एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में इस कपल ने बेटी क्लिन कारा के बाद जुड़वा बेटे और बेटी का स्वागत किया है। तीन बच्चों के पेरेंट्स बनकर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नही है। ट्विन्स के जन्म के 10 दिनों बाद हाल ही में राम चरण की पत्नी उपासना ने एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों को याद एक इमोशनल नोट लिखा है।

 
9 फरवरी को उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों को याद किया। इस वीडियो में राम और उपासना की 9 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान परिवार के लोगों के रिएक्शन और यादें  दिखाई गईं। 


वीडियो के साथ उपासना ने कैप्शन में लिखा- 'जब भी मैं यह देखती हूं, मेरा दिल भर जाता है। हमारे आस-पास जो प्यार, ताकत और पॉजिटिविटी है। उसके लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं। हाथ जोड़कर, धन्यवाद। मेरा परिवार सच में बहुत खुशनसीब है। tejesvirao और पूरी theapollohospitals टीम- आपकी देखभाल और कमिटमेंट हमारे लिए सब कुछ था। RC के फैंस और शुभचिंतकों से मुझे पता है कि आपका प्यार अच्छाई की जगह से आता है। मुझे भरोसा है कि आप हमेशा हमारे बच्चों की रक्षा करेंगे और उनकी सुरक्षा का सम्मान करेंगे। दुनिया भर में हर किसी को जिन्होंने हमारे लिए प्रार्थना की- आपका आशीर्वाद हमेशा संजोकर रखा जाएगा।'

राम चरण का वर्क फ्रंट
वहाीं काम की बात करें तो राम चरण 'गेम चेंजर' के बाद अब जल्द ही स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 27 मार्च, 2026 को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!