Edited By suman prajapati, Updated: 10 Feb, 2026 01:40 PM

एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पति आनंद आहूजा के साथ वह जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने वाली हैं। इससे पहले हाल ही में सोनम ने अपने परिवार के साथ बेबी शावर की रस्म सेलिब्रेट की, जहां वो...
मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पति आनंद आहूजा के साथ वह जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने वाली हैं। इससे पहले हाल ही में सोनम ने अपने परिवार के साथ बेबी शावर की रस्म सेलिब्रेट की, जहां वो अपने लुक से हर किसी का दिल जीतती नजर आईं और जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। वहीं, हाल ही में इस शावर से सोनम ने अपने लुक की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है।

सोनम कपूर ने अपने बेबी शॉवर में लाइम ग्रीन कलर का फ्लोरल लहंगा पहना। सोनम का यह लहंगा मशहूर फैशन डिजाइनर शहला खान द्वारा खास तौर पर उनके लिए कस्टम-मेड किया गया था।
सॉफ्ट मल फैब्रिक से तैयार इस आउटफिट पर नजर आने वाला फ्लोरल वर्क पूरी तरह हैंड-पेंटेड और हैंड-एंब्रॉयडर्ड था। लहंगे की बारीक कारीगरी और हल्का फैब्रिक सोनम के प्रेग्नेंसी लुक को और भी कंफर्टेबल और ग्रेसफुल बना रहे थे।

इस लुक को एक्ट्रेस ने गोल्डन ज्वेलरी, रेड लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। ओवरऑल लुक में मॉम-टू-बी एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम कैसे अपने बेबी बंप पर हाथ रख जमकर पोज दे रही हैं। कई तस्वीरों में वह अपनी दिलकश अदाएं भी दिखा रही हैं और कैमरे की तरफ बैक करके पोज दे रही हैं।

अपने इस खास लुक को लेकर सोनम ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा- यह लुक बहुत प्यार से बनाया गया है। शेहला ने मेरे लिए यह सॉफ्ट मल कस्टम आउटफिट बनाया, हाथ से पेंट किया हुआ, हाथ से कढ़ाई किया हुआ, और इतनी सावधानी से बनाया गया है जो सिर्फ़ गहरी समझ और भरोसे से ही आती है। शेहला और मेरी बहन रिया, जो हमेशा बिना किसी शर्त के मेरे साथ खड़ी रहीं, उनके लिए मैं शब्दों से परे शुक्रगुजार हूं।
सच में इसके लिए एक गाँव की ज़रूरत होती है, और मैं अपने गाँव वालों की बहुत शुक्रगुजार हूँ। साथ ही मेरी सबसे करीबी और प्यारी नम, मनीषा, एब्स हॉपर्स... हमेशा मेरे लिए मौजूद रहने के लिए धन्यवाद।
गौरतलब है कि सोनम कपूर पहले से ही बेटे वायु की मां हैं। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। अब उनका बेबी शावर लुक एक बार फिर साबित करता है कि सोनम कपूर मातृत्व के इस खूबसूरत सफर को पूरे प्यार, ग्रेस और स्टाइल के साथ जी रही हैं।