शरारत कर रहे छोटे बेटे जेह को करीना कपूर ने दिखाईं बड़ी- बड़ी आंखें, एक्ट्रेस का रिएक्शन हो रहा जमकर वायरल

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Feb, 2026 12:36 PM

kareena kapoor reaction viral over younger son jeh

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में अपने परिवार के साथ ISPL मैच देखने पहुंचीं, जहां से उनके कई क्यूट और दिलचस्प वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में कभी करीना का चुलबुला अंदाज़ दिखा तो कहीं उनके एक्सप्रेशंस ने लोगों...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में अपने परिवार के साथ ISPL मैच देखने पहुंचीं, जहां से उनके कई क्यूट और दिलचस्प वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में कभी करीना का चुलबुला अंदाज़ दिखा तो कहीं उनके एक्सप्रेशंस ने लोगों को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ के ‘गीत’ की याद दिला दी। लेकिन एक वीडियो ऐसा रहा, जो फैंस का खूब दिल जीतता दिखा।

 
वायरल हो रहे वीडियो में करीना कपूर खान अपने छोटे बेटे जेह अली खान को बड़ी-बड़ी आंखें दिखाकर डांटती नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो में जेह कैमरे में नजर नहीं आते, लेकिन करीना के एक्सप्रेशंस सब कुछ बयां कर देते हैं। ऐसा लग रहा है कि जेह कोई शरारत कर रहे हैं और करीना बिना कुछ बोले, सिर्फ आंखों के इशारे से उन्हें डिसिप्लिन में रहने की चेतावनी दे रही हैं।
 


करीना का यह अंदाज़ लोगों को इतना पसंद आया कि कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया। एक यूजर ने लिखा, “बच्चों के लिए मां की आंखों का इशारा ही काफी होता है।” दूसरे ने कहा, “आंखें ही सब कुछ कह देती हैं—बताए बिना बता दिया कि आप देसी मां हैं।” एक और फैन ने कमेंट किया, “हीरोइन हो या आम इंसान, मां तो मां ही होती है।”

PunjabKesari


कई लोगों ने इस वीडियो को बेहद रिलेटेबल बताते हुए कहा कि यही नज़ारा उन्होंने अपने घरों में भी देखा है।

वर्कफ्रंट पर करीना

करीना कपूर खान के काम की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म ‘दायरा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं और यह एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर होगी। फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!