शबाना से लेकर अनिल कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स संग फ्रांस के राष्ट्रपति ने की मुलाकात, कहा- 'कल्चर हमें एक साथ लाता है'

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Feb, 2026 05:20 PM

shabana to anil kapoor french president emmanuel macron met with celebs

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन के ऑफिशियल दौरे पर भारत आए हैं और देश उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है। मैक्रों सोमवार रात फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों के साथ मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर, महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री...

मुंबई. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन के ऑफिशियल दौरे पर भारत आए हैं और देश उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है। मैक्रों सोमवार रात फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों के साथ मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर, महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। अपनी फॉर्मल मीटिंग के बाद, मैक्रों ने बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों से भी मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने शबाना आज़मी, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, ज़ोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी-विनिंग कंपोजर रिकी केज जैसे बॉलीवुड सेलेब्स के साथ मुलाकात की और इस पल की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "भारतीय सिनेमा के लेजेंड्स के साथ। कल्चर हमें एक साथ लाता है।"

 


वहीं, एएनआई द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि समें शबाना आजमी, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, डायरेक्टर जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी विनर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज फ्रांस के राष्ट्रपति संग मुलाकात कर रहे हैं। कई तस्वीरों में वह कलाकारों के साथ वह बातचीत करते दिखे। खासकर अनिल कपूर से वह स्पष्ट तौर पर बातचीत करते हुए दिखे। 

बता दें, इंडिया आने पर मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और बाद में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बड़े स्ट्रेटेजिक सहयोग पर साफ फोकस के साथ बातचीत के लिए बैठे।  

बता दें, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत में यह चौथा और मुंबई का पहला दौरा है।
   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!