Bollywood Top 10: गैर जमानती वॉरंट जारी होने पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, फ्रांस के राष्ट्रपति ने की बॉलीवुड सेलेब्स से मुलाकात

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Feb, 2026 05:54 PM

read bollywood top 10 news

एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक 9 साल पुराने मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ धोखाखड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। वहीं, अब इन सबके बीच अमीशा पटेल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।...

मुंबई. एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक 9 साल पुराने मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ धोखाखड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। वहीं, अब इन सबके बीच अमीशा पटेल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो दूसरी तरफ, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन के ऑफिशियल दौरे पर भारत आए हैं। अपनी फॉर्मल मीटिंग के बाद, उन्होंने बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों से भी मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें..

 

ये सालों पुराना मामला..गैर जमानती वॉरंट जारी होने पर अमीषा पटेल ने तोड़ी अपनी चुप्पी 

एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक 9 साल पुराने मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट ने एक्ट्रेस से खिलाफ धोखाखड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। वहीं, अब इन सबके बीच अमीशा पटेल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस मामले को पुराना और सुलझा हुआ बताया है।

Chiranjeevi के कंधे की हुई सर्जरी, एक्टर का पोस्ट देख चिंतित हुए फैंस
 मेगास्टार चिरंजीवी अक्सर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख फैंस चिंता में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर के कंधे की सर्जरी हुई है, जिसका उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपडेट दिया है। तो आइए जानते हैं कि अब मेगास्टार की हालत कैसी है?


सलमान खान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई से जज ने किया इनकार, अब दूसरी पीठ करेगी फैसला

एक्टर सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी। यह अपीलें  सलमान खान और अन्य आरोपियों से संबंधित हैं। लेकिन सुनवाई के दौरान जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की एकल पीठ ने इस मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने निर्देश दिया कि अब यह मामला किसी दूसरी पीठ के सामने पेश किया जाए।


वेलेंटाइन डे पर प्यार का जश्न मनाया गया, महाशिवरात्रि ने इसे खत्म कर दिया..अनु अग्रवाल का पोस्ट वायरल
आशिकी फिल्म से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आती, लेकिन अक्सर वह किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं, हाल ही में वैलेंटाइन डे के 3 दिन बाद अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने तरीके से महाशिवरात्रि का महत्व बताया। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

 

रश्मि देसाई के लिए गंदे शब्द कहते थे..इस एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर किया दावा, रैगिंग का भी लगाया आरोप

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस अक्सर उन्हें समय-समय पर याद करते रहते हैं और उनसे जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में टीवी शो ‘शक्तिमान’ फेम एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ लेकर शॉकिंग दावा किया और कहा कि ‘दिल से दिल तक’ शो के सेट पर वो रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते थे।

 

बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हुए राजकुमार तो पत्नी पत्रलेखा ने किया सपोर्ट 

एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'निकम' के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। अपने किरदार में जान फूंकने के लिए राजकुमार राव ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इसी बीच उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां उनका बढ़ा हआ वजन और हेयरस्टाइल देख फैंस हैरान रह गए और कई लोग उन्हें ट्रोल भी करने लग गए। वहीं, अब राजकुमार की ऑनलाइन ट्रोलिंग देख उनकी पत्नी पत्रलेखा खुलकर सामने आई और ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद की है।

बैसाखी के सहारे चलते दिखे ऋतिक रोशन, हेल्थ अपडेट देते हुए बोले- मेरा शरीर ऑन/ऑफ होता रहता है


बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस, डांस और दमदार पर्सनैलिटी से हमेशा अपने फैंस का दिल जीतते हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देख उनके फैंस चिंतित हो गए। दरअसल, वीडियो में ऋतिक बैसाखी के सहारे चलते नजर आए, जिसे देख फैंस उन्हें उनका हाल पूछने लग गए। ऐसे में अब ऋतिक ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर खुलकर बात की है।

 जमानत के बाद भी क्यों जेल से बाहर नहीं आए राजपाल यादव? जानें कब होंगे रिहा
9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में कैद एक्टर राजपाल यादव की जमानत याचिका पर बीते सोमवार कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने एक्टर को रिहाई देने से पहले यह शर्त रखी थी कि अगर वो 1.5 रुपए जमा कराएंगे तब ही उन्हें जमानत मिलेगी। कोर्ट की शर्त के अनुसार एक्टर ने डेढ़ करोड़ जमा करवा दिए थे, जिसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। लेकिन जमानत मिलने के बाद भी राजपाल यादव अभी भी जेल में बंद हैं, लेकिन क्यों?


'द गॉडफादर' फेम रॉबर्ट डुवैल के निधन से दुखीं अनुपम खेर, भावुक नोट में लिखा- वह बिना दिखावे के शानदार थे


‘द गॉडफादर’ जैसी कल्ट फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले एक्टर रॉबर्ट डुवैल अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर है। वहीं, दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी फेमस एक्टर के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है।

 

शबाना से लेकर अनिल कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स संग फ्रांस के राष्ट्रपति ने की मुलाकात

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन के ऑफिशियल दौरे पर भारत आए हैं और देश उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है। मैक्रों सोमवार रात फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों के साथ मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर, महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। अपनी फॉर्मल मीटिंग के बाद, मैक्रों ने बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों से भी मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!