Bollywood Top 10: धोखाधड़ी मामले में रिहा हुए विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी, सिंगर कृष्णा बेउरा ने खोली बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की पोल

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Feb, 2026 06:14 PM

read big news from the entertainment world

फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट पर पिछले साल दिसंबर में पैसों की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे, जिसके बाद से दोनों 7 दिसंबर में जेल की हवा खा रहे थे। वहीं, हाल ही में इस दंपत्ति को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। वहीं, ‘ठुकरा...

मुंबई. फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट पर पिछले साल दिसंबर में पैसों की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे, जिसके बाद से दोनों 7 दिसंबर में जेल की हवा खा रहे थे। वहीं, हाल ही में इस दंपत्ति को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। वहीं, ‘ठुकरा के मेरा प्यार’, ‘मौला मेरे ले ले मेरी जान’ और ‘आप की कशिश’ जैसे गाने गाने वाले सिंगर कृष्णा बेउरा ने हाल ही में बॉलीवुड में काम करने के तरीके और सिंगर्स की फीस को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..


राजपाल यादव के बाद बढ़ीं श्रेयस तलपड़े मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोप में एक्टर समेत 12 के खिलाफ FIR
एक तरफ जहां एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में कानूनी विवादों में घिरे हुए हैं। वहीं, फिल्म ‘गोलमाल’ के एक्टर श्रेयस तलपड़े की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कथित निवेश घोटाले को लेकर श्रेयस पर एफआईआर दर्ज की गई है।


कभी लेटकर तो कभी घुटनों के बल बैठकर शिवालिका ओबेरॉय ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और मशहूर निर्देशक-निर्माता अभिषेक पाठक की जिंदगी में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। शादी के करीब तीन साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने खास अंदाज में इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं, अब हाल ही में मॉम-टू-बी शिवालिका ने बेहद ही खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं।
शिवालिकी ने प्रेग्नेंसी को सेलिब्रेट करते हुए एक खास फोटोशूट कराया। 



'ओ रोमियो' की रिलीज पर मीरा राजपूत ने अपने असली रोमियो शाहिद पर लुटाया प्यार, कहा- तुम्हें शानदार कहना भी कम होगा

एक्टर शाहिद कपूर पिछले कई दिनों से रोमांटिक-एक्शन ड्रामा ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में बने हुए थे। वहीं, वैलेंटाइन के एक दिन पहले 13 फरवरी को उनकी ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्टर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी संग लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं, ‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने असली रोमियो पर प्यार लुटाया है।


शादी की वायरल तस्वीरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, धनुष संग शादी की उड़ी थी अफवाहें

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के साथ-साथ एक्ट्रेस के रिलेशनशिप की खबरें भी उड़ रही हैं। बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि मृणाल जल्द ही सुपरस्टार धनुष के साथ शादी करने जा रही हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कपल की शादी की एआई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। वहीं, अब हाल ही में मृणाल ने धनुष के साथ शादी की अफवाहों और वेडिंग फोटोज पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।


‘ठुकरा के मेरा प्यार’ फेम सिंगर ने खोली बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की पोल, कहा-'पैसे मांगो तो अगली बार काम नहीं मिलता'
 ‘ठुकरा के मेरा प्यार’, ‘मौला मेरे ले ले मेरी जान’ और ‘आप की कशिश’ जैसे गाने गाने वाले सिंगर कृष्णा बेउरा की दुनिया में काफी पॉपुलैरिटी हैं। उनकी आवाज को फैंस हमेशा पसंद करते हैं और गानों पर खूब प्यार लुटाते हैं। वहीं, हाल ही में इस सिंगर ने बॉलीवुड में काम करने के तरीके और सिंगर्स की फीस को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं।

मुश्किलों में घिरे राजपाल यादव का टीवीएफ ने थामा हाथ, बुरे वक्त में साथ देने का किया वादा
चेक बाउंस और कर्जे के बोझ तले दबे एक्टर राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। 5 फरवरी को पैसे न चुका पाने के कारण एक्टर ने खुद को सरेंडर कर दिया था। कर्जे के बोझ तले दबे इस एक्टर की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां सामने आई है। इसी कड़ी में अब द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने मुश्किल समय में उनका साथ देने का वादा किया है।
 

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार बेटे संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रोहित शेट्टी, कड़ी सुरक्षा के बीच घिरे दिखे फिल्ममेकर

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर के बाहर कुछ दिनों पहले ही फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके बाद काफी दहशत मच गई थी। वहीं, फायरिंग के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई और फिल्ममेकर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी। वहीं, इस घटना के बाद रोहित शेट्टी को हाल ही में पहली बार बेटे संग पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जहां वो कड़ी सिक्योरिटी से घिरे नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

धोखाधड़ी मामले में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को बड़ी राहत, दो महीने बाद जेल से हुए रिहा 

फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट पर पिछले साल दिसंबर में पैसों की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे, जिसके बाद से दोनों 7 दिसंबर में जेल की हवा खा रहे थे। वहीं, हाल ही में इस दंपत्ति को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है।

 

 
Chiranjeevi ने दिखाई अपने ट्विंस पोता-पोती की पहली झलक, दादा और नानी की गोद में राम चरण-उपासना के नन्हे-मुन्ने

साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर राम चरण ने 31 जनवरी को पत्नी उपासना कोनिडेला संग जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। वहीं, बीते दिन कपल ने नामकरण समारोह में अपने दोनों बेटा और बेटी का खूबसूरत नाम रखा, जिसका खुलासा हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ किया था। वहीं, अब हाल राम चरण के पिता यानि जुड़वा बच्चों के दादा व सुपरस्टार चिरंजीवी ने नामकरण समारोह से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें नन्हे-मुन्ने की झलक सामने आई है।


 संजय कपूर की पत्नी प्रिया ने ननद पर ठोका 20 करोड़ की मानहानि का केस, छवि को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप
 

दिल्ली हाईकोर्ट में एक चर्चित पारिवारिक विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है। दिवंगत बिजनेसमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधीरा कपूर स्मिथ और एक चर्चित पॉडकास्ट की होस्ट पूजा चौधरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। प्रिया कपूर ने अदालत से 20 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!