Edited By suman prajapati, Updated: 16 Feb, 2026 02:16 PM

एक्टर राजपाल यादव के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। उनके खिलाफ ये वारंट उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट ने सालों पुराने धोखाखड़ी के मामले...
मुंबई. एक्टर राजपाल यादव के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। उनके खिलाफ ये वारंट उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट ने सालों पुराने धोखाखड़ी के मामले में जारी किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला साल 2017 का है, जब उस वर्ष अमीषा पटेल ने शादी में परफॉर्मेंस के लिए साढ़े 14 लाख रुपये लिए थे, लेकिन रकम लेने के बावजूद भी वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची थी। इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ मुरादाबाद निवासी पवन कुमार वर्मा (इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक) ने केस दर्ज कराया था।
शिकायतकर्ता पवन के अनुसार, अमीषा पटेल ने 11 लाख रुपये एडवांस मांगे, जिस पर पवन मान गए। बाद में शादी के दौरान अमीषा दिल्ली पहुंचीं और डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए 2 लाख रुपये और मांगने लगी और पवन कुमार ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर वह बिना बताए वापस लौट गईं।
किन धाराओं में चल रहा है केस?
इस मामले में अमीषा पटेल के अलावा सुरेश कुमार, राजकुमार गोस्वामी और अहमद शरीफ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। एक्ट्रेस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120B (षड्यंत्र), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 504 और 506 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि मामले में 2 लाख रुपये का एक चेक भी दिया गया था, जो बैंक में बाउंस हो गया। कोर्ट ने उन्हें 2026 में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन अनुपस्थित रहने के कारण अब गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।