Edited By suman prajapati, Updated: 15 Feb, 2026 12:54 PM

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग महादेव की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ देखने को मिल रही है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोले बाबा को...
मुंबई. आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग महादेव की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ देखने को मिल रही है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोले बाबा को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। इसी बीच 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन और एक्ट्रेस निमरत कौर को महादेव के दर्शन के लिए मंदिर में देखा गया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सारा अर्जुन को ईशा योगा सेंटर में देखा जा सकता है। इस दौरान वह सबको महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। इस अवसर पर एक्ट्रेस पीच कलर के सूट में ट्रेडिशनल वाइब देती नजर आ रही हैं।
वहीं, एक्ट्रेस निमरत कौर ने महाशिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन किए और इस खास मौके की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा- महाशिवरात्रि की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं…
साल की शुरुआत महाकाल की अद्भुत भस्मार्ती की ऊर्जा की गूंज, ओंकारेश्वर के दैव्य दर्शन, मन शांत, आत्मा पूर्ण
ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव
इन तस्वीरों में निमरत कौर महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं और तन-मन से उनकी पूजा अर्चना करती दिख रही हैं।