'ब्लोटिंग हो रही थी..आयशा खान ने पीरियड्स में शूट किया था धुरंधर का सॉन्ग, बोलीं-रोना आ गया था

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Feb, 2026 10:18 AM

ayesha khan shot song for  dhurandhar  during her periods

आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और सारा अर्जुन की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद...

मुंबई. आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और सारा अर्जुन की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, फिल्म के गाने भी लोगों के बीच चर्चा में रहे। फिल्म के गाने 'शरारत' को भी फैंस ने काफी पसंद किया।
  
'शरारत' गाने में आयशा खान और क्रिस्टल डीसूजा ने डांस किया और यह सॉन्ग चार्ट बस्टर पर टॉप पर रहा। वहीं, अब गाने को लेकर किए अपने स्ट्रगल पर आयशा खान ने बात की है।

PunjabKesari

पीरियड्स में शूट किया था शरारात-आयशा खान

आयशा ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि ये दो दिन का शूट था। ये बहुत हेक्टिक था। मेरे पीरियड्स आए हुए थे और उस वक्त आप अपना बेस्ट नहीं लग रहे होते हो। क्योंकि आपको ब्लोटिंग हो रही होती है। आप अपने बेस्ट में नहीं होते हो। काश मैं अपने बेस्ट में होती। 2 दिन के लिए ये बहुत काम था। किसी ने पूछा कि सेट पर कैसा था लेकिन हमें पता ही नहीं था कि हो क्या रहा है। सेट पर कौन कौन था।'

आगे उन्होंने कहा, 'तभी गौरव सर ने कहा कि वो भी सेट पर थे और मैं ऐसे थी कि आप भी थे? क्योंकि मेरे और क्रिस्टल के पास बिल्कुल भी समय नहीं था। उन दो दिनों में वेडिंग सीक्वेंस भी शूट होना था। हमें बहुत कुछ करना था। बिल्कुल समय नहीं था। हम बहुत थके थे और इतना डांस करने के बाद हमारी हड्डियां दर्द कर रही थीं। मैं बहुत इमोशनल भी थी क्योंकि मेरे पीरियड्स भी चल रहे थे। मैं कंट्रोल नहीं कर पाई और रोने लगी। ये खुशी के आंसू थे।'

क्रिस्टल के बारे में आयशा ने कहा, 'मैंने और क्रिस्टल ने साथ में अच्छा समय बिताया। वो सीनियर हैं मेरी और उन्होंने बहुत काम किया है। जब मुझे पता चला कि हम दोनों साथ में हैं एक गाने में तो मुझे लगा कि सीनियर के नखरे होंगे, लेकिन क्रिस्टल बहुत स्वीटहार्ट हैं।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!