Edited By suman prajapati, Updated: 15 Feb, 2026 02:09 PM

वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इज़हार करते नजर आए। वहीं कृति खरबंदा ने भी अपने पति पुलकित सम्राट को 'हेलो वैलेंटाइन' कहते हुए अपना प्यार जताया है। इस प्यार भरे इज़हार के साथ कृति ने एक रोमांटिक तस्वीर...
मुंबई. वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इज़हार करते नजर आए। वहीं कृति खरबंदा ने भी अपने पति पुलकित सम्राट को 'हेलो वैलेंटाइन' कहते हुए अपना प्यार जताया है। इस प्यार भरे इज़हार के साथ कृति ने एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की है, जिसने फैंस का दिल तुरंत जीत लिया।
वैलेंटाइन पर कृति ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें वे कैज़ुअल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट्स में नज़र आ रहे। इस कैंडिड फोटो में कपल का खुशमिज़ाज अंदाज़ साफ झलक रहा है और उनकी केमिस्ट्री तस्वीर को और भी खास बना रही है। विशेष रूप से बिना किसी भारी-भरकम शब्दों के सादे से कैप्शन के साथ इस तस्वीर की भावनाएं, जिस खूबसूरती से कृति ने बयां की है, उसने फैंस को इम्प्रेस कर लिया।
गौरतलब है कि कृति और पुलकित शादी के बाद अक्सर ही फैंस को अपनी वेकेशन डायरीज़, सेलिब्रेशन पोस्ट्स और रोज़मर्रा की झलकियों से लगातार खुश करती रहती है। यही वजह है कि वैलेंटाइन डे पर पुलकित कृति की तरफ से आए इस पोस्ट को मिनटों में हज़ारों लाइक्स और कमेंट्स मिल गए। फैंस ने दिल वाले इमोजी, प्यार भरे मैसेज और शुभकामनाओं से कमेंट सेक्शन भर दिया।
वर्कफ्रंट पर, कृति और पुलकित दोनों ही इन दिनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को भी खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं।