तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री? वैलेंटाइन डे पोस्ट ने मचाई खलबली

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Feb, 2026 12:26 PM

after his breakup with tamannaah bhatia has vijay varma found new love

14 फरवरी को वेलेंटाइन पर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने पार्टनर के प्यार जाहिर करते नजर आए। वहीं, बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने वैलेंटाइन डे पर अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। लोगों को लगा कि तमन्ना भाटिया से...

मुंबई. 14 फरवरी को वेलेंटाइन पर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने पार्टनर के प्यार जाहिर करते नजर आए। वहीं, बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने वैलेंटाइन डे पर अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। लोगों को लगा कि तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में किसी नए रिश्ते की एंट्री हो गई है। हालांकि बाद में पता चला कि मामला कुछ और ही था।

 

PunjabKesari

वैलेंटाइन डे पोस्ट से बढ़ी हलचल

14 फरवरी को विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक महिला का हाथ थामे नजर आए। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरी हमेशा के लिए… हैप्पी वैलेंटाइन डे” और साथ में दिल व रेनबो इमोजी भी लगाए।

PunjabKesari

इतना ही नहीं, उन्होंने एक इंस्टाग्राम हैंडल @khushi_ahuja को टैग भी किया। बस फिर क्या था, फैंस ने मान लिया कि एक्टर ने अपने नए रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

सामने आया सच्चाई का ट्विस्ट

जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। कई यूजर्स ने कयास लगाए कि विजय अब आगे बढ़ चुके हैं और नए प्यार के साथ नजर आ रहे हैं।

लेकिन जब टैग किए गए अकाउंट की जांच की गई तो पता चला कि वह कोई असली या सक्रिय प्रोफाइल नहीं है। इससे साफ हुआ कि यह पूरा मामला एक मजाक या हल्का-फुल्का प्रैंक था। यानी वैलेंटाइन डे पर विजय की यह पोस्ट सिर्फ फैंस के साथ किया गया एक मजेदार ट्विस्ट था।

विजय और तमन्ना की लव स्टोरी

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का नाम पहली बार 2022 में फिल्म “लस्ट स्टोरीज 2” में साथ काम करने के बाद जोड़ा गया था। 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया और कई इवेंट्स में साथ नजर आए। हाल ही में खबरें आई थीं कि दो साल से ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों की तरफ से ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दिलचस्प बात यह है कि वे अब भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!