'ओ रोमियो' की रिलीज पर मीरा राजपूत ने अपने असली रोमियो शाहिद पर लुटाया प्यार, कहा- 'तुम्हें शानदार कहना भी कम होगा'

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Feb, 2026 01:01 PM

on release of o romeo mira rajput showered love on her real romeo shahid

एक्टर शाहिद कपूर पिछले कई दिनों से रोमांटिक-एक्शन ड्रामा ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में बने हुए थे। वहीं, वैलेंटाइन के एक दिन पहले 13 फरवरी को उनकी ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्टर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी संग लीड रोल में नजर आए हैं।...

मुंबई. एक्टर शाहिद कपूर पिछले कई दिनों से रोमांटिक-एक्शन ड्रामा ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में बने हुए थे। वहीं, वैलेंटाइन के एक दिन पहले 13 फरवरी को उनकी ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्टर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी संग लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं, ‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने असली रोमियो पर प्यार लुटाया है।

PunjabKesari

‘ओ रोमियो’ की रिलीज के दिन मीरा राजपूत ने अपने पति को फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी। उन्होंने शाहिद संग अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर कर लिखा, 'मेरे रोमियो, जब वो पूछे, 'मैं हूं कि हूं नहीं?', तो याद रखना, तुम हो और वही हो जो मेहनती हो, बेहद टैलेंटेड हो और जिसकी आंखें बिना कुछ कहे सब कह जाती हैं, और जिसका दिल हमेशा सब कुछ ठीक करने की कोशिश करता है क्योंकि जो तुम्हें थामे हुए है, वही प्रकाश है। अब चमकने का समय है। तुम्हें शानदार कहना भी कम होगा। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।'

 

मीरा राजपूत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, फिल्म ओ रोमियो का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है।फिल्म की रिलीज से पहेल ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी, जो काफी शानदार हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 11 फरवरी तक 1.42 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!