'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा की तरह ही रवीना टंडन ने भी पीरियड्स में शूट किया था सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी, बोलीं- 'मैं कम्फर्टेबल नहीं थी'

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Feb, 2026 04:53 PM

raveena tandon shot the song  tip tip barsa paani  during her periods

एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में धुरंधर के गाने 'शरारत' को शूट करते वक्त आने वाली मुश्किल से पर्दा उठाया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे उन्हें पीरियड्स में 'धुरंधर' का सॉन्ग शूट करना पड़ा था। उनकी हड्डियां दर्द के कारण टूट रही थीं। जहां तक कि...

मुंबई. एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में धुरंधर के गाने 'शरारत' को शूट करते वक्त आने वाली मुश्किल से पर्दा उठाया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे उन्हें पीरियड्स में 'धुरंधर' का सॉन्ग शूट करना पड़ा था। उनकी हड्डियां दर्द के कारण टूट रही थीं। जहां तक कि उन्हें रोना आ गया था। बता दें, ये सिर्फ आयशा ही नहीं थी, जिन्हें पीरियड्स के दर्द और ब्लोटिंग के बीच सॉन्ग शूट करना पडा। इससे पहले एक्ट्रेस रवीना टंडन भी ऐसे दौर से गुजर चुकी हैं। रवीना ने भी टिप टिप बरसा पानी गाना पीरियड्स में शूट किया था।

PunjabKesari

 


रवीना टंडन ने फिल्म मोहरा का गाना टिप-टिप बरसा पानी पीरियड्स में शूट किया था। इसे लेकर उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि 'मैं प्रोवोकेटिव सॉन्ग्स को लेकर कभी भी कम्फर्टेबल नहीं रही हूं, लेकिन उस टाइम मैंने खुद मनाया कि ये ठीक है। गाना बहुत शानदार था। कोरियोग्राफी एरोटिक थी लेकिन वल्गर नहीं थी। मैं अपने करियर मैं कोई भी गलत काम नहीं करूंगी।'


 
रवीना ने बताया था कि उन्होंने ये गाना पीरियड्स में ठंडे पानी के बीच शूट किया था, क्योंकि गाने के लिए बारिश का सेटअप करना था और गाने में रवीना को पूरा गीला होना था।

हालांकि, बाद में इस गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और गाना आइकॉनिक बन गया। 
 
बता दें, फिल्म मोहरा 1994 में रिलीज हुई थी। इसके गाने में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली थी। वहीं, फिल्म में रवीना-अक्षय के अलावा नसीरुद्दीन शाह, सुनील शेट्टी, रजा मुराद, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर और सदाशिव जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!