Edited By suman prajapati, Updated: 12 Feb, 2026 04:57 PM

एक्ट्रेस श्रीलीला ने साबित कर दिया है उनमें सिर्फ एक्टिंग का टैलेंट ही नहीं है, बल्कि वो मल्टी टैलेंटड हैं। वह एक समय में कई चीज़ों को साथ लेकर चलती हैं। श्रीलीला ने पिछले 6 सालों में फिल्मों में एक्टिंग करते हुए अपनी MBBS की पढ़ाई भी पूरी की है और...
मुंबई. एक्ट्रेस श्रीलीला ने साबित कर दिया है उनमें सिर्फ एक्टिंग का टैलेंट ही नहीं है, बल्कि वो मल्टी टैलेंटड हैं। वह एक समय में कई चीज़ों को साथ लेकर चलती हैं। श्रीलीला ने पिछले 6 सालों में फिल्मों में एक्टिंग करते हुए अपनी MBBS की पढ़ाई भी पूरी की है और अब वह ऑफिशियल डॉक्टर भी बन चुकी हैं। हाल ही में उनकी कॉन्वोकेशन सेरेमनी हुई, जिसमें उन्हें डॉक्टर की डिग्री से सम्मानित किया गया है। उनकी इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
श्रीलीला ने डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी, मुंबई से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की है और एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। 10 फरवरी को उनकी कॉन्वोकेशन सेरेमनी हुई, जहां उन्हें मैरून कलर का कॉन्वोकेशन गाउन और कैप पहनकर स्टेज पर डिग्री लेते देखा गया।
स्वामी नायडू लेंका द्वारा एक्स पर शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ये घोषणा हुई कि अब वो आधिकारिक रूप से डॉक्टर बन गई हैं तो वो दोस्तों के साथ खुशी से झूम उठीं। नाम अनाउंस किए जाने पर एक्ट्रेस अपने परिवार को गले लगाती दिखी।

श्रीलीला की इस अचीवमेंट पर उनके फैंस उन पर काफी प्राउड महसूस कर रहे हैं और उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने उनकी इस अचीवमेंट पर लिखा- 'हमसे तो पासिंग मार्क्स भी मुश्किल से आते हैं इन्होंने फिल्मों के साथ MBBS कैसे पूरा कर लिया?' दूसरे ने कहा, 'इतनी आसानी से कोई MBBS नहीं कर सकता, ये तो सुपर टैलेंटेड हैं।'
श्रीलीला का फिल्मी करियर
बता दें, श्रीलीला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2017 में तेलुगु फिल्म ‘चित्रांगदा’ से की थी। लीड एक्ट्रेस के रूप में उनकी पहली फिल्म 2019 की कन्नड़ फिल्म ‘किस’ थी। इसके बाद वो ‘धमाका’, ‘भगवंत केसरी’, ‘गुंटूर कारम’ जैसी फिल्मों में नजर आईं और ‘पुष्पा 2: द रूल’ के गाने ‘किसिक’ से वो लोगों के बीच छा गईं। साल 2025 में उन्हें तमिल फिल्म ‘पराशक्ति’ में देखा गया और अब वो जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।