एंकर ने पूछा 'रेट क्या है' तो गुस्से तिलमिला उठीं ये सिंगर, मारने के लिए निकाल ली चप्पल

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Feb, 2026 02:34 PM

when anchor asked the rate this bhojpuri singer furious

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव स्टेज शो के दौरान एंकर को मार चप्पल से मार रही हैं। अब सब के मन में यही सवाल होगा कि आखिर ऐसा क्या हो गया, जो निशा उपाध्याय को इतना गुस्सा आया कि उन्हें...

मुंबई. भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव स्टेज शो के दौरान एंकर को मार चप्पल से मार रही हैं। अब सब के मन में यही सवाल होगा कि आखिर ऐसा क्या हो गया, जो निशा उपाध्याय को इतना गुस्सा आया कि उन्हें एंकर को मारने के लिए चप्पल निकाल ली। तो आइए जानते हैं वजह? 

दरअसल, एंकर ने जब स्टेज पर परफॉर्म कर रही निशा उपाध्याय से उनका रेट पूछा तो सिंगर तिलमिला उठीं और उन्होंने उसे मारने के लिए चप्पल निकाल ली।


  PunjabKesari

 


एंकर ने निशा से मंच पर कहा कि उनका रेट क्या है। यह सुनते ही निशा भड़क उठीं और एंकर पर अपना गुस्सा निकालने लगी। इसके बाद उनके बीच बचाव के लिए कई लोग आए लेकिन निशा का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह कहती दिखीं कि ये रेट बताएगा मेरा।

PunjabKesari

 

इस वीडियो को देखने के बाद निशा उपाध्याय के फैंस भी हैरान रह गए और उनका सपोर्ट करते नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, भोजपुरी सिंगर के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दूसरे ने कहा- बहादुर महिला तुमने जो किया बहुत ही अच्छा किया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!