Edited By suman prajapati, Updated: 24 Feb, 2026 05:43 PM

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है क्योंकि यह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के बहुप्रतीक्षित रीयूनियन को दिखाती है, जो पूरे 14 साल के लंबे...
मुंबई. एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है क्योंकि यह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के बहुप्रतीक्षित रीयूनियन को दिखाती है, जो पूरे 14 साल के लंबे अंतराल के बाद साथ आ रहे हैं। इसी बीच फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने इसका नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है।
फिल्म 'भूत बंगला' का यह पोस्टर एक गहरे हॉरर लुक के साथ-साथ फुल कॉमेडी का तड़का भी लगाता है। अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं, जहां उनका पहनावा, रुद्राक्ष, उनकी सिग्नेचर हंसी और डरावने चेहरों और सींगों वाले सिंहासन पर बैठना, फिल्म के 'लार्जर-दैन-लाइफ' स्केल की तरफ इशारा कर रहा है।
बता दें, फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत असरानी जी जैसे कलाकार नजर आएंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।