हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार, एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने लाडले संग ली डिलीवरी

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Feb, 2026 10:17 AM

hardik pandya gifts son agastya a car worth rs 4 crore  natasha takes delivery

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भले ही अपनी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। हार्दिक अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद बेटे की खुशी और शौक का पूरा ख्याल रखते हैं। अब हाल ही में...

मुंबई. भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भले ही अपनी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। हार्दिक अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद बेटे की खुशी और शौक का पूरा ख्याल रखते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने लाडले को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है, जिसकी डिलीवरी नताशा स्टेनकोविक ने अपने लाडले के साथ ली है।

 

हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे को SUV Land Rover Defender कार गिफ्ट की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस खास मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नताशा अपने बेटे के साथ कार की डिलीवरी लेते हुए नजर आ रही हैं।

वायरल तस्वीरों और वीडियो में ब्लैक कलर की इस लग्जरी कार के पास एक पोस्टर लगा दिखाई दे रहा है, जिस पर लिखा है – “पापा की तरफ से अगस्त्य के लिए।” यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग हार्दिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

तलाक के बाद भी निभा रहे जिम्मेदारी

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने जुलाई 2024 में अपने तलाक की घोषणा की थी। शादी के चार साल बाद ये कपल अलग हो गया था। हालांकि, अलगाव के बाद भी दोनों अपने बेटे की जिम्मेदारी साथ मिलकर निभा रहे हैं।

गर्लफ्रेंड को लेकर भी चर्चा में

इन दिनों हार्दिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान उन्होंने माहिका का जन्मदिन भी मनाया था। उन्होंने सरप्राइज बर्थडे पार्टी रखी और उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं।

बताया जा रहा है कि 25 साल की माहिका एक जानी-मानी मॉडल हैं और मिस टीन नॉर्थईस्ट का खिताब भी जीत चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!