हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के बर्थडे को बनाया रंगीन, सामने आया सेलिब्रेशन का खूबसूरत वीडियो

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Feb, 2026 01:26 PM

hardik pandya celebrates girlfriend mahieka sharma birthday in special way

एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के एक्स पति और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बीच उन्होंने 19 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का 25वां...

मुंबई. एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के एक्स पति और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बीच उन्होंने 19 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का 25वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर शेयर किया गया उनका एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

 

हार्दिक द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दोनों के बीच की नजदीकियां साफ नजर आती हैं। क्लिप की शुरुआत हंसते-मुस्कुराते पलों से होती है, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और हाथ थामे दिखाई देते हैं। पृष्ठभूमि में आतिशबाजी और आसमान में उड़ते लैंटर्न इस जश्न को और भी खास बना रहे हैं। पूरा माहौल किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है।

 

पोस्ट के कैप्शन में हार्दिक ने माहिका को अपनी “प्रिंसेस” बताते हुए लिखा-, 'मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया। आप एक शानदार इंसान हैं, आई लव यू।' माहिका ने भी कमेंट में हार्दिक को साल का सबसे खूबसूरत तोहफा बताया। 


फैंस ने लुटाया प्यार

वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी। कई लोगों ने इस नई जोड़ी को ढेरों दुआएं दीं, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में माहिका को “भाभीजी” कहकर संबोधित किया।  

हालांकि, इस मौके पर लोगों को हार्दिक की पिछली शादी की भी याद आई। गौरतलब है कि हार्दिक ने 2020 में सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य है। लगभग चार साल साथ रहने के बाद 2024 में उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। उस समय जारी बयान में दोनों ने इसे सोच-समझकर लिया गया कठिन निर्णय बताया था।

नए रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि

नताशा से अलगाव के बाद 2025 में हार्दिक ने माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। तब से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए हैं-चाहे छुट्टियां मनाना हो या क्रिकेट स्टेडियम में हार्दिक को सपोर्ट करना। दिलचस्प बात यह है कि माहिका और हार्दिक के बेटे अगस्त्य के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही है, जिसकी झलकियां समय-समय पर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!