रणवीर सिंह के धमकी मामले में बड़ा खुलासा, अमेरिकी कनेक्शन आया सामने

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Feb, 2026 11:05 AM

ranveer singh received a threatening voice note from an american number

एक्टर रणवीर सिंह को हाल ही में कथित तौर पर बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिलने का मामला सामने आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। वहीं, अब इस केस में एक नया खुलासा हुआ है कि धमकी भरा वॉइस नोट एक अमेरिकी नंबर से भेजा...

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह को हाल ही में कथित तौर पर बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिलने का मामला सामने आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। वहीं, अब इस केस में एक नया खुलासा हुआ है कि धमकी भरा वॉइस नोट एक अमेरिकी नंबर से भेजा गया था।

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी शुरुआती जांच में पाया कि यह संदेश विदेश से संचालित नंबर के जरिए भेजा गया। संबंधित नंबर की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए भारतीय एजेंसियां प्रोटोकॉल के तहत अमेरिका की संबंधित एजेंसी से संपर्क कर रही हैं, ताकि कॉल और डिजिटल गतिविधियों का रिकॉर्ड हासिल किया जा सके।

जांच में यह भी सामने आया कि बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे शख्स ‘हैरी बॉक्सर’ ने कथित तौर पर यह वॉइस नोट भेजा था। बताया जा रहा है कि यह धमकी एक्टर के मैनेजर के व्हाट्सऐप नंबर पर आई थी। प्राथमिक जांच में वॉइस सैंपल की जांच के बाद एजेंसियों को शक है कि आवाज उसी व्यक्ति की हो सकती है, हालांकि इस संबंध में पुख्ता सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, यह वॉइस नोट निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद भेजा गया था। इस धमकी के सामने आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने एक्टर के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है।

पहले यह भी जानकारी सामने आई थी कि धमकी भेजने के लिए वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था, जिससे लोकेशन विदेश की दिखाई दे रही थी। डिजिटल ट्रेल को ट्रैक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, जिनमें इंटरपोल की सहायता भी शामिल बताई जा रही है, से संपर्क किया गया है।

फिलहाल जांच एजेंसियां तकनीकी साक्ष्य जुटाने और कॉल डिटेल्स की पुष्टि करने में लगी हुई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!