Edited By suman prajapati, Updated: 25 Feb, 2026 04:22 PM

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों हैदराबाद में 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898AD) के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। इसी व्यस्तता के कारण वो बीते रविवार फैंस से अपने बंगले के बाहर मुलाकात नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने पहले ही अपने फैंस को इस बात...
मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों हैदराबाद में 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898AD) के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। इसी व्यस्तता के कारण वो बीते रविवार फैंस से अपने बंगले के बाहर मुलाकात नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने पहले ही अपने फैंस को इस बात की जानकारी दे दी थी। इसी बीच बिग बी ने 'कल्कि 2898 एडी' के सेट से कुछ BTS तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

मंगलवार को बिग बी ने अपने घर के बाहर की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके फैंस की भीड़ देखने को मिल रही हैं, जबकि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वे उनसे मिल नहीं पाएंगे। तस्वीरों के साथ एक्टर ने लिखा, "मैंने उन्हें बताया था कि इस रविवार को मैं नहीं आ पाऊंगा, क्योंकि मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा हूं... लेकिन फिर भी वे आए... बस देखने के लिए...।"
इसी के साथ ही अमिताभ बच्चन ने सालों बाद कमल हासन के साथ काम करने को लेकर भी खुशी जाहिर की और लिखा, "महान कमल हासन से मुलाकात हुई, हम सालों बाद साथ काम करेंगे...आखिरी बार 'गिरफ्तार' में।"

दोनों ने आखिरी बार 1985 में रिलीज हुई फिल्म गिरफ्तार में काम किया था।
बता दें, फिल्म कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के रूप में वापसी करेंगे। इससे पहले कमल हासन और अमिताभ दोनों ने 'कल्कि 2898 एडी' पार्ट 1 में एक साथ काम किया था। फिल्म में कमल हासन ने विलन सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभाई थी, जो 'कॉम्प्लेक्स' नामक शहर के एक बीमार, बुजुर्ग और तानाशाह राजा है।