Edited By suman prajapati, Updated: 22 Feb, 2026 04:34 PM

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन की खूबसूरत सी बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। राशा अपनी पहली ही मूवी आजाद से फैंस के बीच लाइमलाइट में आ गई थीं। मूवी में उनके गाने ऊई अम्मा को लोगों ने जमकर प्यार...
मुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन की खूबसूरत सी बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। राशा अपनी पहली ही मूवी आजाद से फैंस के बीच लाइमलाइट में आ गई थीं। मूवी में उनके गाने ऊई अम्मा को लोगों ने जमकर प्यार दिया। वहीं, अब राशा ने अपने सोशल मीडिया पर भगवान की भक्ति में डूबे हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर फिर फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस रवीना की बेटी की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। वो शिव मंदिर नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहती दिखती हैं।

कई तस्वीरों में राशा अपनी गैंग के साथ पोज दे रही , जबकि एक तस्वीर में वह एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से वीडियो कॉल पर बात करती दिख रही हैं।

वहीं, कुछ फोटोज उनके प्रोफेशनल फ्रंट की हैं, जिनमें वे फोटोशूट कराती दिख रही हैं।

इस दौरान राशा प्लेन ब्लू कलर के सूट और प्रिंटेड आउटपिट में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में वह जींस टॉप में नजर आ रही हैं।

काम की बात करें तो बॉलीवुड के बाद राशा थडानी अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म को अजय भूपति निर्देशित करेंगे। इस फिल्म का नाम 'श्रीनिवासा मंगापुरम' है। इसके अलावा राशा फिल्म 'लाइकी लाइका' में भी नजर आएंगी।
