Edited By suman prajapati, Updated: 22 Feb, 2026 05:10 PM

. बॉलीवुड जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब यानी बेटे जेह अली खान 21 फरवरी को पांच साल के हो गए है। जेह के जन्मदिन को खास बनाने में सैफ-करीना ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कपल ने घर पर थीम पार्टी होस्ट होस्ट की, जिसमें जेह के दोस्त और फैमिली...
मुंबई. बॉलीवुड जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब यानी बेटे जेह अली खान 21 फरवरी को पांच साल के हो गए है। जेह के जन्मदिन को खास बनाने में सैफ-करीना ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कपल ने घर पर थीम पार्टी होस्ट होस्ट की, जिसमें जेह के दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण भी किया। इस खास पल की तस्वीरें करीना कपूर ने अपने कैमरे में कैद की, जो उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह, सैफ और उनके दोनों बेटे पौधारोपण करते नजर आ रहे हैं। पापा की पौधा लगाने में मदद करते जेह और तैमूर की हरकतें बेहद ही क्यूट लग रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में करीना ने लिखा- 'जन्मदिन का मतलब है पेड़ लगाना और आजाद रहना। जन्मदिन मुबारक हो बेटे... जेह बाबा।'

इससे पहले करीना की ननद सोहा अली खान ने भी अपने भतीजे की बर्थडे पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
बता दें, करीना कपूर ने सैफ अली खान से 2012 में शादी की थी और इसके 4 साल बाद उन्होंने पहले बेटे तैमूर का स्वागत किया और फिर साल 2021 में बेटे जेह को जन्म दिया।
बता दें, करीना कपूर ने सैफ अली खान ने एलओसी कारगिल (2003) और ओमकारा (2006) में साथ काम किया था, साल 2008 में आई फिल्म टशन के सेट पर ही उन्हें प्यार हो गया और फिर 2012 में दोनों ने शादी रचा ली। इसके 4 साल बाद कपल ने पहले बेटे तैमूर का स्वागत किया और फिर साल 2021 में बेटे जेह को जन्म दिया।