Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2026 02:16 PM

एक्ट्रेस करीना कपूर अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करना अच्छे से जानती हैं। कोई इवेंट हो या कैजुअल आउटिंग, करीना हमेशा अपने लुक को ऑन द टॉप रखती हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई में आयोजित ‘द ऑनर्स’ रेड कार्पेट इवेंट के लिए बेहद ग्लैमरस लुक...
मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करना अच्छे से जानती हैं। कोई इवेंट हो या कैजुअल आउटिंग, करीना हमेशा अपने लुक को ऑन द टॉप रखती हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई में आयोजित ‘द ऑनर्स’ रेड कार्पेट इवेंट के लिए बेहद ग्लैमरस लुक कैरी किया, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। करीना की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
करीना कपूर के इस लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया है। उन्होंने करीना के लिए 1987 के विंटेज कलेक्शन से प्रेरित रेड रुच्ड गाउन चुना। यह फुल-लेंथ गाउन एक्ट्रेस की पर्सनालिटी के साथ पूरी तरह मेल खा रहा है।

गाउन में स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन और प्लंजिंग कट है, जो उनके लुक में एलिगेंस और बोल्डनेस तड़का लगा रहा है। बस्ट एरिया पर प्लीटेड क्रिस-क्रॉस डिटेलिंग ने डिजाइन को खास बना दिया।

कॉर्सेटेड बॉडीस और स्ट्रक्चर्ड बोनिंग ने उनकी फिटनेस और कर्व्स को खूबसूरती से उभारा। ड्रेस की फिटिंग इतनी सटीक है कि वह उन पर बिल्कुल परफेक्ट लग रही हैं। फ्रंट में दिया गया थाई-हाई स्लिट आउटफिट में ग्लैमरस टच जोड़ रहा है।

इस आउटफिट के साथ करीना ने रूबी और डायमंड जड़ा हुआ एक खूबसूरत चोकर पहना। हाथ में बड़ी डायमंड रिंग ने उनके लुक में रॉयल फिनिश एड की।

फेदर्ड ब्रोज, म्यूट पिंक स्मोकी आईशैडो, हल्का रूज ब्लश और हाईलाइटर उनके चेहरे को ग्लोइंग बना रही है। ग्लॉसी वाइन रेड लिप्स ने पूरे लुक को परफेक्ट बैलेंस दिया। विंग्ड आईलाइनर और मस्कारा से सजी पलकें उनकी आंखों की खूबसूरती को और निखार रही है।
हेयरस्टाइल को उन्होंने स्लीक और क्लासिक रखा गया। बालों को सिल्की स्ट्रेट रखते हुए सेंटर पार्टिंग में खुला छोड़ा है। यानी ओवरऑल लुक में करीना बेहद ही कातिलाना लग रही हैं और फैंस का दिल जीत रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।