'आज भी भारत में ज़्यादातर मर्द 'वर्जिन' पत्नी चाहते..वर्जिनिटी और भारतीय मर्दों की मानसिकता पर नीना गुप्ता ने खुलकर बात

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Feb, 2026 05:53 PM

neena gupta spoke openly about virginity and the mentality of indian men

नीना गुप्ता बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो किसी भी टॉपिक पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। हालांकि, उनके बयान कई बार सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं और कई बार तो सबको हैरान कर देते हैं। वहीं अब हाल ही में नीना ने वर्जिनिटी और भारतीय मर्दों...

मुंबई. नीना गुप्ता बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो किसी भी टॉपिक पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। हालांकि, उनके बयान कई बार सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं और कई बार तो सबको हैरान कर देते हैं। वहीं अब हाल ही में नीना ने वर्जिनिटी और भारतीय मर्दों की मानसिकता को लेकर खुलकर बात की। उनके मुताबिक, आज भी औरतों को लेकर समाज में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।

हाल ही में शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट शो में नीना गुप्ता ने कहा, "आज भी भारत में ज़्यादातर मर्द 'वर्जिन' पत्नी चाहते हैं। समाज में क्या बदला है? लोग कैसे कहते हैं कि उनकी सोच खुली हुई है? औरतें आज भी सिर पर पल्लू रखकर ससुर के पैर छूती हैं। आप, मैं और हमारे जैसे लोग तो बहुत कम हैं, जो खुलकर बात करते हैं और अपनी तरह से जीते हैं। असली भारत तो कुछ और ही है।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भारतीय महिलाओं को आज भी अपने ससुराल में पितृसत्ता और पुरानी सोच का सामना करना पड़ता है। भले ही लोग कहें कि अब ज़माना बदल गया है, लेकिन असलियत कुछ और है। 

नीना ने अपने ही परिवार के कुछ उदाहरण देकर बताया कि शादी के बाद महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी इच्छाएं पूरी करने की भी आज़ादी नहीं मिलती। 
  
अपने परिवार का एक किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने बताया, "मेरे पिता की एक रिश्तेदार की शादी मुंबई में एक बड़ी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले लड़के से हुई। वो साईं बाबा की भक्त थी और अपने कमरे में उनकी तस्वीर रखती थी। लेकिन उसकी सास ने वो तस्वीर हटवा दी और ज़बरदस्ती अपने गुरुजी की तस्वीर लगाने को कहा।"

 

एक और उदाहरण देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे भाई की बेटी को उसकी सास ने बेड साइड टेबल पर अपने परिवार की फोटो तक नहीं रखने दी। महिलाओं की सोच में असली बदलाव आने में अभी बहुत वक़्त लगेगा।"

इसी पॉडकास्ट में नीना गुप्ता ने उम्रदराज़ लोगों की इंटीमेसी और सेक्स लाइफ पर भी बात की। शुभंकर ने एक सेक्सोलॉजिस्ट का ज़िक्र करते हुए कहा कि "उम्रदराज़ लोग बहुत ज़्यादा सेक्स करते हैं।" इस पर नीना ने हैरान होकर पूछा, "क्या सच में? उम्रदराज़ लोग ज़्यादा सेक्स करते हैं?" लेकिन फिर उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "हां, लेकिन वो ये अपनी पत्नी के साथ नहीं करते। मैंने ऐसे कई केस देखे हैं।" 

आगे उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जब वो यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं, तो बस में महिलाओं को गलत तरीके से छूने वाले ज़्यादातर उम्रदराज़ मर्द ही होते थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!