'आप हमेशा याद आएंगे..ससुर के निधन के बाद कियारा का इमोशनल पोस्ट, लिखा-शुरू से ही आपने मुझे खुले दिल से अपनाया

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Feb, 2026 02:55 PM

kiara advani emotional post after the demise of father in law sunil malhotra

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 14 फरवरी, शनिवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी हाल ही में एक्टर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी और उन्हें भावुक दिल से याद करते नजर आए। सिद्धार्थ के बाद...

मुंबई. एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 14 फरवरी, शनिवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी हाल ही में एक्टर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी और उन्हें भावुक दिल से याद करते नजर आए। सिद्धार्थ के बाद अब उनकी पत्नी व एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी ससुर को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब पढ़ा जा रहा है।
 
 PunjabKesari


कियारा अडवाणी ने अपने ससुर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ, उनके ससुर सुनील मल्होत्रा और सास नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'शुरू से ही आपने मुझे खुले दिल से अपनाया। आपकी बातें समझदारी भरी थीं और आपका प्यार सच्चा था। आपने हम सबको हमेशा संभाला। आप हमेशा प्यार से मिले। परिवार आपके लिए सबसे जरूरी था। जब भी जरूरत पड़ी, आप हर बार साथ खड़े रहे। ध्यान से सुना, छोटी-छोटी बातें याद रखीं और बिना किसी उम्मीद के सबके लिए करते रहे। आपकी बातें, आपकी हंसी, आपका हौसला और आपका अच्छा दिल ये सब हमेशा याद रहेगा।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा ने आगे लिखा, 'आप अपने पीछे प्यार, सच्चाई और अच्छे संस्कार छोड़ गए हैं। ये आपके बच्चों, नाती-पोतों और हम सबमें हमेशा जिंदा रहेंगे। आप शाति से आराम कीजिए। आप हमेशा याद आएंगे, हमेशा दिल में रहेंगे।

 

बता दें, कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं और दिल्ली में ही उनके पिता का बिना किसी शोर के चुपचाप अंतिम संस्कार किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!