Edited By suman prajapati, Updated: 18 Feb, 2026 04:38 PM

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिल गई है। एक्टर मंगलवार को 30 दिनों की जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आते ही राजपाल ने उनका सपोर्ट करने वाले सेलेब्स, दोस्तों और फैंस का दिल से आभार जताया। इसका साथ...
मुंबई. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिल गई है। एक्टर मंगलवार को 30 दिनों की जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आते ही राजपाल ने उनका सपोर्ट करने वाले सेलेब्स, दोस्तों और फैंस का दिल से आभार जताया। इसका साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री से काम भी मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और 16 साल पुराने कर्ज मामले में अपना पक्ष रखेंगे।
सपोर्ट के लिए जताया आभार
तिहाड़ जेल से रिहा होते ही राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत की और कहा, 'आपके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बच्चों से लेकर अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों तक, मुझे इंडियन सिनेमा में अपने पूरे सफर में बहुत प्यार मिला है और मैं इसके लिए सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं। जिन लोगों ने पहले मेरी मदद की है, मेरा साथ दिया है, मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वे एक बार फिर उन रोल में मेरी मदद करें जो मैं करना चाहता हूं।

काम की लगाई गुहार
एक्टर ने आगे काम की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में अच्छे रोल्स की जरूरत है। जिन लोगों ने पहले मेरी मदद की है, मेरा साथ दिया है, मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वे एक बार फिर उन रोल में मेरी मदद करें जो मैं करना चाहता हूं। इसके लिए पैसा उनकी मजीं से हो सकता है। जो भी फीस वो तय करेंगे, मैं काम करने लिए राज़ी हूं। मैं हर एक आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़ा हूं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा साथ दिया और मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी बुराई की।
राजपाल यादव ने आगे कहा- मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा साथ दिया, और मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी बुराई की। उन लोगों के भी उतना ही शुक्रगुजार हूं जो ऑनलाइन एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनके लिए शुभकामनाएं देते हैं।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला 2012 में आई एक्टर की फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़ा है। इस मूवी के लिए राजपाल ने 2010 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ का लोन लिया था। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई और राजपाल को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद वो कर्ज चुका पाने में असमर्थ रहे। फिस 2018 में राजपाल और उनकी पत्नी के खिलाफ केस किया गया। 5 करोड़ का ये अमाउंट ब्याज के साथ 9 करोड़ हो गया। बार-बार कोर्ट का आदेश मिलने के बाद भी राजपाल यादव ने इस पर गौर नहीं किया और अंत में जब कोर्ट के अल्टीमेटम पर वो पैसा नहीं चुका पाए तो उन्हें खुद को सरेंडर करना पड़ा।
अब एक्टर को कोर्ट से 30 दिनों की जमानत मिली है। सोमवार को 1.5 करोड़ रुपये चुकाने के बाद अदालत ने उन्हें 18 मार्च 2026 तक की अंतरिम जमानत दी है। एक्टर ने 19 फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत की मांग की थी।