Edited By suman prajapati, Updated: 16 Feb, 2026 11:34 AM

चेक बाउंस मामले को लेकर बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके इस मुसीबत के समय में इंडस्ट्री से कई सेलेब्स आगे आए हैं और पैसों की मदद देकर उनका कर्जा चुकाने में सहायता कर रहे हैं। इसी बीच बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था,...
मुंबई. चेक बाउंस मामले को लेकर बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके इस मुसीबत के समय में इंडस्ट्री से कई सेलेब्स आगे आए हैं और पैसों की मदद देकर उनका कर्जा चुकाने में सहायता कर रहे हैं। इसी बीच बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं और सलमान खान ने उनका सारा कर्जा चुका दिया है। वहीं, हाल ही में राजपाल यादव की पत्नी ने इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सच्चाई सबके सामने रखी है।

हाल ही में जब राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव से उनके जेल से बाहर आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे फेक वीडियो बताया और कहा कि राजपाल यादव अभी जेल में ही हैं। राधा ने कहा, 'अभी तक तो वो तिहाड़ जेल से बाहर नहीं निकले हैं। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार यानी 16 फरवरी को होगी।'
जब उनसे राजपाल यादव का हाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि, 'मैं जितना समझती हूं, उस हिसाब से वो ठीक है।' आगे राधा ने इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट के बारे में कहा कि इस समय हमारा पूरा परिवार एक साथ है। हम उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत शुक्रगुजार हैं।
इसी के साथ राधा ने जल्द ही राजपाल यादव के बाहर आने की उम्मीद भी जताई है।

क्या था वीडियो में?
दरअसल बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज से वायरल हुआ था ।वीडियो में राजपाल यादव मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे थे। जब उनसे जमानत मिलने को लेकर सवाल पूछा जाता है, तो वह सलमान खान की तारीफ करते हुए कहते हैं कि “सलमान भाई बड़े भाई जैसे हैं। इंडस्ट्री में उनके जैसे लोग बहुत कम हैं। वह हमेशा दूसरों की मदद करते हैं।” ऐसे में लोगों को लगा कि वो जेल से रिहा हो गए हैं और बाहर आ गए हैं। लेकिन उनका ये एक पुराना वीडियो था, जिसे लोगों ने अब वायरल कर दिया था। हालांकि अब उनकी पत्नी राधा ने भी कंफर्म कर दिया कि एक्टर अभी जेल के अंदर ही हैं।
क्या है पूरा मामला?
साल 2012 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था। फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल नहीं रही, जिसके कारण वह कर्ज समय पर नहीं चुका पाए। ब्याज और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद यह रकम लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अदालत ने उन्हें कई मौके दिए, लेकिन भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाया गया। अंततः कोर्ट के आदेश पर उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया।