कैंसर के बाद अब दीपिका के पेट में हुआ सिस्ट, तापसी ने कंगना की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Feb, 2026 07:06 PM

read other big news from the entertainment world

एक्ट्रेस कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच 36 का आंकड़ा है। सोशल मीडिया पर कई बार दोनों एक्ट्रेसेस को कोल्ड वार करते देखा गया है। वहीं, अब हाल ही में तापसी ने कंगना के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है और एक्ट्रेस की तरफ...

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच 36 का आंकड़ा है। सोशल मीडिया पर कई बार दोनों एक्ट्रेसेस को कोल्ड वार करते देखा गया है। वहीं, अब हाल ही में तापसी ने कंगना के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है और एक्ट्रेस की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। वहीं, कैंसर की बीमारी के बाद दीपिका कक्कड़ नई प्रॉब्लम को लेकर चिंतित हो गई है। उनके पेट में सिस्ट (गांठ) का खुलासा हुआ है। तो आइए जानते हैं इसी कड़ी में मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..


मुंबई लौटते ही एक्स ससुर सलीम खान का हाल जानने पहुंची मलाइका अरोड़ा, बेटे के साथ हॉस्पिटल के बाहर आईं नजर 

सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं, जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग हालचाल जानने अस्पताल पहुंच। इसी क्रम में उनकी एक्स बहू और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी हॉस्पिटल में उनका हाल जानने पहुंची।

 
मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा को मिली जमानत, राहत मिलते ही पत्नी शिल्पा शेट्टी को नई कार से लेने पहुंचे एक्टर
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति और एक्टर राज कुंद्रा  को बड़ी कानूनी राहत मिली है। मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने कथित बिटकॉइन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी है। अदालत के इस फैसले के बाद राज कुंद्रा ने बड़ी राहत की सांस ली है और इसके बाद वह अपनी पत्नी को एक लग्जरी कार में लेने पहुंचे।


भद्दे कमेंट्स के बाद गौतमी कपूर ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, बोलीं- बात जब करीबियों तक पहुंची..

फिल्म और टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने इन दिनों सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। पिछले दो महीनो से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। वहीं, अब खुद गौतमी ने सामने आकर बताया कि आखिर क्यों उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि उन्हें आए दिन नेगेटिव कमेंट मिलते थे, जिनसे वो परेशान हो गई थीं।
 
दुश्मनी भूल तापसी ने कंगना की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा-मेरे मन में उनके लिए कोई बुरी फीलिंग नहीं

एक्ट्रेस कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच 36 का आंकड़ा है। सोशल मीडिया पर कई बार दोनों एक्ट्रेसेस को कोल्ड वार करते देखा गया है। वहीं, अब हाल ही में तापसी ने कंगना के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है और एक्ट्रेस की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। उनका कहना है कि कंगना को लेकर उनके मन में कोई मनमुटाव नहीं है। अगर कभी मुलाकात हुई तो वो उनसे बात करेंगी। 

शादी के 13 साल बाद पहली बार मां बनेंगी सरगुम मेहता? प्रेग्नेंसी की खबरों पर बोलीं एक्ट्रेस- आपको कैसे पता चला..

रवि दुबे और सरगुन मेहता फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल्स में से एक हैं। शादी के 13 साल बाद भी दोनों के बीच बेशुमार प्यार देखने को मिलता है। हालांकि, अभी तक इस कपल अपने बेबी का स्वागत नहीं किया है। वहीं, हाल ही में खबर उड़ी कि दोनों पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। जैसे ही सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो एक्ट्रेस भी चुप न रह सकी। प्रेग्नेंसी की खबरों पर हाल ही में उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है।

 तुम्हारे साथ रहना सपनों जैसा..वेडिंग एनिवर्सरी पर पति के लिए रकुल का प्यार भरा पोस्ट, जैकी ने भी लेडीलव के लिए खोला दिल

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी ने हाल ही में शादी के 2 साल पूरे कर लिए हैं। कपल ने 21 फरवरी, साल 2024 में सात फेरे लिए थे और इसके बाद यह दंपत्ति अक्सर एक-दूजे के लिए प्यार जाहिर करता नजर आया। वहीं, अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर रकुल और जैकी फिर से एक-दूजे के लिए प्यार से भरे नजर आए और स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

 

लिवर कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ के पेट में हुआ सिस्ट, निकली 13mm की गांठ, अब सता रहा इस बात का डर

फेमस टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पिछले दिनों खुद के लिवर कैंसर की बीमारी का खुलासा किया था, जिसे लेकर वो और उनके पति शोएब इब्राहिम काफी परेशान रहे थे। उस कठिन दौर को दोनों ने बड़ी बहादुरी के साथ हैंडल किया। वहीं, अब कैंसर की बीमारी के बाद दीपिका नई प्रॉब्लम को लेकर चिंतित हो गई है। उनके पेट में सिस्ट (गांठ) का खुलासा हुआ है। पूरा किया, बल्कि फैंस को भी सोशल मीडिया पर अपनी जर्नी से अपडेट रखा था.

 

 

लंदन की सड़कों पर खुल्लम-खुल्ला इश्क जाहिर करते दिखे कृति सेनन-कबीर बेदी, हाथों में हाथ थामें घूमता दिखा कपल

एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ नाम जुड़ रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कृति सेनन लंदन की सड़कों पर कबीर बहिया के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बाद दोनों के रिश्ते की खबरों को एक बार फिर से हवा मिल गई।

 
तालिबान में पत्नी को पीटने को कानूनी मान्यता, जावेद अख्तर ने किया कानून का विरोध, कहा- बहुत हो गया
बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो किसी भी मामले पर खुलकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हैं। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने तालिबान के एक औरतों के साथ घरेलू हिंसा को जायज बताने वाले कानून पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसकी कड़ी निंदा की है।

 


करीना और सैफ ने छोटे नवाब के बर्थडे पर लगाए पौधे, भैय्या तैमूर के साथ फावड़ा चलाते जेह की हरकतों पर आया सबको प्यार

बॉलीवुड जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब यानी बेटे जेह अली खान 21 फरवरी को पांच साल के हो गए है। जेह के जन्मदिन को खास बनाने में सैफ-करीना ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कपल ने घर पर थीम पार्टी होस्ट होस्ट की, जिसमें जेह के दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण भी किया। इस खास पल की तस्वीरें करीना कपूर ने अपने कैमरे में कैद की, जो उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!