सलीम खान की हेल्थ पर अब कोई बुलेटिन नहीं होगा जारी, फैमिली ने लिया बड़ा फैसला

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2026 06:07 PM

salim khan health bulletin will no longer be issued family has taken decision

सलमान खान के पिता सलीम खान बीते मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हुए थे। परिवार ने अभी तक सलीम खान की हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। वहीं, बीते दिन बुधवार को लीलावती अस्पताल ने दिग्गज स्क्रीन राइटर ने मेडिकल बुलेटिन...

मुंबई. सलमान खान के पिता सलीम खान बीते मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हुए थे। परिवार ने अभी तक सलीम खान की हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। वहीं, बीते दिन बुधवार को लीलावती अस्पताल ने दिग्गज स्क्रीन राइटर ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट दिया था और बताया था कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं, अब सलीम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब उनकी सेहत से जुड़ी कोई अपडेट शेयर नहीं की जाएगी। यह फैसला उनके परिवार की तरफ से लिया गया है, तो आइए जानते हैं इसकी वजह..


 

  
हाल ही में हॉस्पिटल ने कन्फर्म किया कि आगे उनकी सेहत से जुड़ा कोई हेल्थ बुलेटिन अब नहीं जारी किया जाएगा, ये फैसला खान परिवार ने लिया है। दरअसल, फैमिली प्राइवेसी चाहती है और बेवजह हाइप क्रिएट करना नहीं चाहती। 

वहीं, बीते दिन अस्पताल के डॉक्टर जलिल पारकर ने मीडिया को बताया कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसे मैनेज कर लिया गया है। किसी भी तरह की सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। फिलहाल वे वेंटिलेटर पर है और जल्द ही उन्हें वहां से भी हटा दिया जाएगा। सलीम खान की कंडीशन स्थिर है, लेकिन उम्र को देखते हुए रिकवरी में समय लग सकता है।
  
सलीम खान का काम 

बता दें, सलीम खान ने अपने लेखन से हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। जावेद अख्तर के साथ मिलकर उन्होंने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘सीता और गीता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!