Edited By suman prajapati, Updated: 18 Feb, 2026 02:30 PM

सलमान खान के पिता सलीम खान बीते मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हुए थे। उनकी बिगड़ी तबीयत की खबर सामने आते ही उनके चाहने वाले चिंतित हो उठे थे और कई सेलेब्स और उनका परिवार हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। परिवार ने अभी तक सलीम...
मुंबई. सलमान खान के पिता सलीम खान बीते मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हुए थे। उनकी बिगड़ी तबीयत की खबर सामने आते ही उनके चाहने वाले चिंतित हो उठे थे और कई सेलेब्स और उनका परिवार हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। परिवार ने अभी तक सलीम खान की हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। इसी बीच बुधवार को लीलावती अस्पताल ने दिग्गज स्क्रीन राइटर ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट दिया। साथ ही उनके अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी भी दी।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सलीम खान का मेडिकल बुलेटिन जारी कर बाताया कि सलीम खान ठीक है और उन्हें वेंटिलेटर से कल हटाया जाएगा। उनकी रिकवरी में टाइम लगेगा।
सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि उनको मिनिमियल ब्रेन हैमरेज हुआ था ,जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उनके एमआईआर, सीटी स्कैन और बल्ड टेस्ट किए गए हैं। साथ ही ये भी बताया कि उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी की गई है।
डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम सलीम खान का इलाज कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सलीम की तबीयत स्थिर है। हालांकि वे अभी आईसीयू में हैं। उन्हें कल वेंटिलेटर से हटाया जाएगा। एज फैक्टर की वजह से उनकी रिकवरी धीमी है।
सलीम खान को मंगलवार की सुबह 8 बजे डॉक्टर संजीव चोपड़ा ने लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया था। जब उन्हें हॉस्पिटल लाया गया था तो उनका बीपी हाई था, हल्का हेमोरेंज था। इसलिए सेफ्टी के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था।
नहीं हुई सलीम खान की सर्जरी
डॉक्टर ने ये भी बताया कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं हुई है, उन्हें हल्का हेमोरेंज था और वे दवाई से ही रिकवर हो रहे हैं।