सलमान खान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई से जज ने किया इनकार, अब दूसरी पीठ करेगी फैसला

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Feb, 2026 11:59 AM

judge refuses to hear salman khan s blackbuck poaching case

एक्टर सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी। यह अपीलें  सलमान खान और अन्य आरोपियों से संबंधित हैं। लेकिन सुनवाई के दौरान जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की एकल पीठ ने इस मामले की सुनवाई करने...

मुंबई. एक्टर सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी। यह अपीलें  सलमान खान और अन्य आरोपियों से संबंधित हैं। लेकिन सुनवाई के दौरान जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की एकल पीठ ने इस मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने निर्देश दिया कि अब यह मामला किसी दूसरी पीठ के सामने पेश किया जाए।

अब इन सभी अपीलों पर राजस्थान हाई कोर्ट की नई पीठ सुनवाई करेगी। यह मामला लंबे समय से अदालत में विचाराधीन है और जोधपुर से जुड़ा हुआ है।

 

किनकी अपीलें हैं लंबित?

इस केस में सलमान खान के अलावा सैफ अली खान और अन्य आरोपियों की अपीलें भी लंबित हैं। सलमान खान ने साल 2018 में सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की थी।

बताया जा रहा है कि सलमान से जुड़े तीन अलग-अलग मामले दर्ज हुए थे। इनमें से दो मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है, जबकि कांकाणी काला हिरण शिकार मामला जोधपुर हाई कोर्ट में विचाराधीन है।

क्या है 26 साल पुराना मामला?

यह मामला साल 1998 का है। उस समय फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। आरोप है कि शूटिंग के दौरान सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था।

इस घटना के बाद वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत केस दर्ज किया गया और वर्षों से इस पर कानूनी प्रक्रिया जारी है।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो सलमान खान हाल ही में फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे, जिसमें रश्मिका मंदाना फीमेल लीड थीं। अब सलमान जल्द ही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!