Edited By suman prajapati, Updated: 17 Feb, 2026 12:35 PM

'आशिकी' फिल्म से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आती, लेकिन अक्सर वह किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं, हाल ही में वैलेंटाइन डे के 3 दिन बाद अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें...
मुंबई. 'आशिकी' फिल्म से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आती, लेकिन अक्सर वह किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं, हाल ही में वैलेंटाइन डे के 3 दिन बाद अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने तरीके से महाशिवरात्रि का महत्व बताया। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।
अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- वेलेंटाइन डे पर प्यार का जश्न मनाया गया। महाशिवरात्रि ने इसे खत्म कर दिया।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, जब भक्ति जल जाती है और अहंकार शांत हो जाता है, तो क्या बचता है? मौजूदगी। मेडिटेशन कोई भागने का रास्ता नहीं है। यह मेंटेनेंस है। जैसे अपने अंदर के सॉफ्टवेयर को अपडेट करना। ड्रामा डिलीट करो, अवेयरनेस रखो। प्यार कोई इंसान नहीं है। यह एक स्टेट है, जिसे तुम अपने साथ रखते हो। शांत. अलर्ट. बेफिक्र. शिव सिखाते हैं, जो झूठ है उसे खत्म करो। शक्ति फुसफुसाती है। सच से बनाओ। मैं ग्लो नहीं कर रही हूं। मैं ग्राउंडेड हूं। वापस लेकिन एक गहरी जगह पर।