लंदन की सड़कों पर खुल्लम-खुल्ला इश्क जाहिर करते दिखे कृति सेनन-कबीर बेदी, हाथों में हाथ थामें घूमता दिखा कपल

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Feb, 2026 02:55 PM

kriti sanon and kabir bedi seen walking hand in hand in london streets

एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ नाम जुड़ रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं...

मुंबई. एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ नाम जुड़ रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कृति सेनन लंदन की सड़कों पर कबीर बहिया के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बाद दोनों के रिश्ते की खबरों को एक बार फिर से हवा मिल गई।

सामने आए वीडियो में कृति सेनन लंदन की सड़कों पर खुलेआम कबीर का हाथ थामे हुए दिखाई दे रही हैं और दोनों आपस में बातचीत करते हुए वॉक कर रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

इस दौरान कृति ने ब्राउन टॉप और डेनिम जींस के साथ जैकेट पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को हाई बूट्स, खुले बाल और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया। वहीं कबीर ब्लू ट्रैक सूट में नजर आए। दोनों का यह कैजुअल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

 

वहीं, इससे पहले कबीर बेदी को कृति की बहन नुपूर सेनन की शादी में एक्ट्रेस के साथ देखा गया था, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई।

ऑफिशियल नहीं किया रिलेशनशिप

हालांकि कृति और कबीर ने अपने रिश्ते को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। इसी वजह से फैंस दोनों को लेकर कयास लगाते रहते हैं।

कृति सेनन का फिल्मी सफर

कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। वह दिलवाले, राबता, लुका छुपी, बरेली की बर्फी, हाउसफुल 4, पानीपत, मिमी, भेड़िया, शहजादा, आदिपुरुष, गणपथ, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और क्रू जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह फिल्म तेरे इश्क में में दिखाई दीं, जिसमें उनके साथ Dhanush मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!