Edited By suman, Updated: 22 Feb, 2026 02:23 PM

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी ने हाल ही में शादी के 2 साल पूरे कर लिए हैं। कपल ने 21 फरवरी, साल 2024 में सात फेरे लिए थे और इसके बाद यह दंपत्ति अक्सर एक-दूजे के लिए प्यार जाहिर करता नजर आया। वहीं, अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर रकुल...
मुंबई. एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी ने हाल ही में शादी के 2 साल पूरे कर लिए हैं। कपल ने 21 फरवरी, साल 2024 में सात फेरे लिए थे और इसके बाद यह दंपत्ति अक्सर एक-दूजे के लिए प्यार जाहिर करता नजर आया। वहीं, अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर रकुल और जैकी फिर से एक-दूजे के लिए प्यार से भरे नजर आए और स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
सैकंड वेडिंग एनिवर्सरी पर रकुलप्रीत सिंह ने जैकी के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया और लिखा- 'मेरे प्यार को शादी की दूसरी सालगिरह की शुभकामनाएं। तुम बिल्कुल मेरे सपनों की तरह हो। तुम्हारे साथ रहना सपनों जैसा ही है। तुम मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट और सबसे अच्छे दोस्त हो। इन सबके साथ ही तुम एक नर्म दिल इंसान भी हो। तुम्हारा जीवन जीने के तरीके पर मुझे बहुत गर्व है। मेरे जीवन को प्यार, हंसी और रोमांच से भरने के लिए शुक्रिया। उम्मीद करती हूं कि आने वाले कई साल हम मिलकर खूबसूरत यादें बनाते रहेंगे।'
वहीं, जैकी भगनानी ने भी अपनी पत्नी के लिए लिखा, 'मेरी जिंदगी में तुम्हारी जगह को शब्दों में लिख पाना मुश्किल है। मैं शायद कभी पूरी तरह से ये नहीं बता पाऊं कि तुम मेरे लिए क्या हो, लेकिन आज मैं बस तुम्हें अपने जीवन में होने के लिए मेरी एक अच्छी दोस्त बनने और मेरी होने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं।'
कपल के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी से पहले तीन साल तक एक दूजे को डेट किया था और फिर गोवा में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।