Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2026 01:09 PM

एक्ट्रेस जया बच्चन अपने काम से ज्यादा अपने गुस्सैल और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह कई बार अपने रुखे रवैये को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। उन्हें कई बार पैपराजी पर भड़ास निकालते देखा गया है। वहीं, हाल ही में एक इवेंट फिर से कुछ ऐसा ही...
मुंबई. एक्ट्रेस जया बच्चन अपने काम से ज्यादा अपने गुस्सैल और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह कई बार अपने रुखे रवैये को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। उन्हें कई बार पैपराजी पर भड़ास निकालते देखा गया है। वहीं, हाल ही में एक इवेंट फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां वो मीडिया को देखर मुंह घुमाती तो कभी उंगली दिखाती दिखीं। हालांकि, करण जौहर ने इस दौरान माहौल को हल्का बनाने की कोशिश की। जहां के यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मीडिया कैमरों की लाइट पड़ते ही जया बच्चन अपनी मुंह फेर लेती हैं। इसके बाद वो पैपराजी को उंगली दिखाई हैं कि इसी बीच करण जौहर आते हैं और उन्हें गले मिलते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। इस पर करण कहते हैं कि मेरी वजह से मिला है फोटो।
इसके अलावा एक और भी वीडियो सामने आया, जिसमें करण जौहर ने मुड़कर जया बच्चन से भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी-अभी उनसे कहा। मेरी वजह से फोटो मिली।’ यह सुनकर जया बच्चन ने अजीब सा मुंह बना लिया और करण समेत सभी लोग हंस पड़े।
यह वीडियोज सामनने आने के बाद यूजर्स इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई जया को ट्रोल कर रहा है तो कोई उनका मजाक बना रहा है।
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है, जब जया बच्चन मीडिया के कैमरों से बचती नजर आई हों। इससे पहले भी वो अक्सर मीडिया को पोज देने से कतराती रहती हैं।