पति निक संग The Bluff के प्रीमियर में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, कैमरों की फ्लैश के बीच Lipkiss करता दिखा कपल

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2026 11:17 AM

priyanka chopra arrived at the premiere of the bluff with husband nick jonas

एक्ट्रेस काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म The Bluff को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, हाल ही में लॉस एंजेलिस में इस फिल्म की प्रीमियर नाइट आयोजित की गई, जहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ शामिल हुईं। रेड कार्पेट पर पहुंचते ही इस जोड़ी ने सबका ध्यान...

मुंबई. एक्ट्रेस काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म The Bluff को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, हाल ही में लॉस एंजेलिस में इस फिल्म की प्रीमियर नाइट आयोजित की गई, जहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ शामिल हुईं। रेड कार्पेट पर पहुंचते ही इस जोड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आए।
 
प्रीमियर पर छाए प्रियंका और निक

कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में आयोजित इस खास स्क्रीनिंग इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट के साथ कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं। प्रियंका ने अपने किरदार के अनुरूप ब्राउन शेड की स्टाइलिश ड्रेस पहनी, जिसमें वह बेहद आकर्षक लगीं।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

निक जोनस भी ब्राउन टोन के आउटफिट शर्ट और पैंट में नजर आए। दोनों ने साथ में कई तस्वीरें खिंचवाईं और हाथ थामे पोज दिए। एक वीडियो में प्रियंका निक को प्यार से किस करती दिखाई दीं, जबकि दूसरे क्लिप में पूरी स्टार कास्ट एक साथ पोज देती नजर आई।

फिल्म के बारे में

The Bluff एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका प्रीमियर 25 फरवरी 2026 को Amazon Prime Video पर होने वाला है। इसका निर्देशन Frank E. Flowers ने किया है।

फिल्म की कहानी 19वीं सदी के उत्तरार्ध में कैरेबियन क्षेत्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें प्रियंका चोपड़ा ‘एरसेल ब्लडी मैरी बोडेन’ नामक एक समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ फिल्म में Karl Urban और Ismael Cruz Córdova भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!