Edited By suman prajapati, Updated: 16 Feb, 2026 10:49 AM

साउथ कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में रविवार दोपहर एक लग्जरी बिल्डिंग में आग लग गई, जिससे वहां हलचल मच गई। आग लगने से बिल्डिंग के लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। आग डायमंड सिटी रेसिडेंस के टावर 2 में लगी, जहां एक्टर यश और नुसरत, एक्ट्रेस और तृणमूल...
मुंबई. साउथ कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में रविवार दोपहर एक लग्जरी बिल्डिंग में आग लग गई, जिससे वहां हलचल मच गई। आग लगने से बिल्डिंग के लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। आग डायमंड सिटी रेसिडेंस के टावर 2 में लगी, जहां एक्टर यश और नुसरत, एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस एमएलए सायंतिका बनर्जी समेत कई स्टार्स के फ्लैट हैं।
आग लगने की घटना के तुरंत बाद वहां चार फायर इंजन भेजे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग पांचवीं मंजिल पर लगी थी। हालांकि, जिस कमरे में आग लगी, वहां कोई नहीं था। अंदाजे लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर तुरंत काबू पा लिया।
जिस फ्लैट पर आग लगी थी, यश और नुसरत का फ्लैट उस फ्लोर के ऊपर है। आग की घटना के बाद कपल अपनी जान बचाने के लिए तुरंत अपने दो बच्चों के साथ नीचे आ गए थे।
वहीं, जब सायंतिका बनर्जी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा 'मैंने बिल्डिंग में आग लगने के बारे में सुना। हालांकि, मैं उस समय वहां नहीं थी। मैं बारानगर में कैंप में आ गई हूं। मैं ठीक हूं।'
डायरेक्टर शुभ्राजीत मित्रा, जो उसी बिल्डिंग में रहते हैं, उन्होंने बताया 'मैंने सुना कि पांचवीं मंजिल पर रहने वाले एक व्यक्ति के मंदिर में शिवरात्रि की पूजा हो रही थी। उन्होंने एक दीया जलाया और आरती की। दीया बुझाए बिना वह नीचे आ गए। उनकी गैरमौजूदगी में, शायद घर में रखे दीये से आग लग गई।'