शाहिद कपूर की फ़िल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी,  तीन दिनों में की 30 करोड़ की कमाई

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Feb, 2026 12:00 PM

shahid kapoor film  o romeo earns rs 30 crore in three days

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी तृप्ति डिमरी संग केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं, भारतीय बाजार में...

मुंबई. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी तृप्ति डिमरी संग केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं, भारतीय बाजार में वीकेंड के दौरान इस फिल्म ने तीन दिनों में 30 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। 


बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन ओ रोमियो ने भारतीय बाजार में 8.5 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फ़िल्म ने 12.65 करोड़ कमाई और तीसरे दिन 09 करोड़ की कमाई की। इस तरह फ़िल्म ओ रोमियो ने भारतीय बाजार में 30 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

 

बता दें, विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। उनके साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

 

मालूम हो, शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज पहले साथ में फिल्म 'कमीने' (2009), 'हैदर' (2014) और 'रंगून' (2017) में एक साथ काम कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!