पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत पर खुशी से झूम उठे सितारे, अजय देवगन से लेकर ममूटी ने दी बधाई

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Feb, 2026 12:31 PM

ajay devgn to mammootty celebs rejoiced over india victory against pakistan

रविवार का दिन देशवासियों के लिए बेहद गर्व और खुशी लेकर आया। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप A मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच खत्म होते ही पूरे देश...

मुंबई. रविवार का दिन देशवासियों के लिए बेहद गर्व और खुशी लेकर आया। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप A मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच खत्म होते ही पूरे देश झूम उठा।  क्रिकेट टीम की इस शानदार जीत पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी खुशी जताई। अनुपम खेर, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल से लेकर अनिल कपूर और साउथ सुपरस्टार ममूटी समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया को बधाई दी।

 

अजय देवगन ने भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए लिखा, "इस शानदार टीम ने जीत को आसान बना दिया है। क्या खेला है! 

साउथ स्टार ममूटी ने बधाई देते हुए लिखा, "आईसीसी मेन्स टी 20 वर्ल्डकप 2026 में पाकिस्तान पर जीत के लिए इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई। देश के लिए गर्व का पल।" 

इंडिया की जीत पर अनुपम खेर ज़ोर-ज़ोर से हंसते और भगवान का नाम लेते दिखाई दिए। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हर हर महादेव! जय भोलेनाथ। इंडिया वर्सेस पाक.”

अर्जुन रामपाल ने लिखा, "हो गया. सुपर 8 में एंट्री करने के लिए क्या शानदार परफॉर्मेंस है, बधाई हो मेन इन ब्लू, वी लव यू. ईशान किशन 23 को स्पेशल शाउट आउट , हर हर महादेव, हैप्पी महाशिवरात्रि 2025 टी 20 वर्ल्डकप 2026।"

ऐसे ही कई सितारों ने ट्वीट और इंस्टा पोस्ट के जरिए टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!