शादी के 27 साल बाद इस मशहूर एक्टर की पत्नी ने मांगा तलाक, पूरा सच जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Mehak, Updated: 27 Feb, 2026 06:25 PM

thalapathi vijay wife sangeetha file for divorce after 27 years of marriage

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की शादीशुदा जिंदगी में नया मोड़ आया है। उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27(1)(a) के तहत तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। यह 27 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता अब टूटने की कगार पर है।...

नेशनल डेस्क : साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने उनसे तलाक लेने का फैसला किया है और उन्होंने इसकी याचिका कोर्ट में दायर कर दी है।

जानकारी के अनुसार, संगीता ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 की धारा 27(1)(a) के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है। इस धारा के तहत पति या पत्नी किसी भी जिला न्यायालय में तलाक के लिए याचिका दे सकते हैं। इसका आधार एडल्टरी (विवाहिता/पति के अलावा किसी अन्य के साथ स्वेच्छा से यौन संबंध) होता है। यह प्रावधान दोनों पक्षों के लिए समान रूप से लागू होता है। याचिका अधिनियम के अन्य नियमों और प्रावधानों के अनुसार दाखिल की जाती है।

27 साल का रिश्ता होने जा रहा खत्म 

विजय और संगीता का 27 साल पुराना रिश्ता अब टूट रहा है। वर्ष 2014 में थलपति विजय ने तमिलागा वेट्री कजम (TVK) नाम की राजनीतिक पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने इसी वर्ष एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था और राजनीति में कदम रखने की योजना बनाई थी। विजय ने कहा था कि वह अब फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहकर जनता की सेवा एक राजनेता के रूप में करना चाहते हैं। यह ऐलान उन्होंने अपनी फिल्म ‘जन नायगन’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में किया था।

फिल्म 'जन नायगन' और कानूनी अड़चन

'जन नायगन' की रिलीज़ को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे, लेकिन फिल्म अभी तक दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई है। बताया जा रहा है कि यह पिक्चर कानूनी पचड़े में फंसी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!