जेल से छूटते ही भतीजी की शादी में पहुंचे राजपाल यादव, पत्नी संग सलमान के गाने 'सरकी जो सर से धीरे-धीरे' पर किया डांस

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2026 12:29 PM

rajpal yadav danced with his wife to salman khan s song at his niece s wedding

एक्टर राजपाल यादव पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 17 फरवरी को एक्टर 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से छूटकर आए हैं और भतीजी की शादी में शामिल होने अपने पैतृक गांव पहुंच गए हैं। राजपाल यादव की भतीजी की शादी आज ही यानी...

मुंबई. एक्टर राजपाल यादव पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 17 फरवरी को एक्टर 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से छूटकर आए हैं और भतीजी की शादी में शामिल होने अपने पैतृक गांव पहुंच गए हैं। राजपाल यादव की भतीजी की शादी आज ही यानी 19 फरवरी को होने वाली है। इसी बीच, शादी के फंक्शन्स से एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह धोती कुर्ता पहने सलमान खान के गाने तेरी चुनरिया गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

 

दरअसल, राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत पर रिहा हुए हैं। ऐसे में तिहाड़ जेल से रिहा होते ही वे अपने गांव शाहजहांपुर पहुंचे, जहां वह अपनी भतीजी के मेहंदी फंक्शन में डांस करते नजर आए।

PunjabKesari


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव ऑफ व्हाइट धोती कुर्ता में थिरकते नजर आ रहे हैं। वह सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर के गाने तेरी चुनरिया पर अपनी पत्नी संग डांस कर रहे हैं। उन दोनों के अलावा फैमिली के अन्य मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं, जो उनके साथ डांस कर रहे हैं। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है।

 


जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मांगा काम
बता दें, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से काम की गुजारिश की थी। एक्टर ने कहा था- उन्‍हें इंडस्‍ट्री में अच्‍छे रोल्‍स की जरूरत है। जिन लोगों ने पहले मेरी मदद की है, मेरा साथ दिया है, मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वे एक बार फिर उन रोल में मेरी मदद करें जो मैं करना चाहता हूं। इसके लिए पैसा उनकी मजीं से हो सकता है। जो भी फीस वो तय करेंगे, मैं काम करने लिए राज़ी हूं। मैं हर एक आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़ा हूं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा साथ दिया और मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी बुराई की।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!