मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा को मिली जमानत, राहत मिलते ही पत्नी शिल्पा शेट्टी को नई कार से लेने पहुंचे एक्टर

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Feb, 2026 11:12 AM

after getting bail in money laundering case raj kundra arrive to pick up shilpa

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति और एक्टर राज कुंद्रा  को बड़ी कानूनी राहत मिली है। मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने कथित बिटकॉइन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी है। अदालत के इस फैसले के बाद राज कुंद्रा ने...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति और एक्टर राज कुंद्रा  को बड़ी कानूनी राहत मिली है। मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने कथित बिटकॉइन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी है। अदालत के इस फैसले के बाद राज कुंद्रा ने बड़ी राहत की सांस ली है और इसके बाद वह अपनी पत्नी को एक लग्जरी कार में लेने पहुंचे।

शिल्पा को लेने पहुंचे नई कार में

जमानत मिलने के बाद राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को लेने एक नई लग्जरी कार में पहुंचे। उनकी इस स्टाइलिश एंट्री के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वीडियो में वे मुस्कुराते हुए नजर आए।

 

 

क्या है पूरा मामला?

यह मामला कथित ‘गेन बिटकॉइन’ पोंजी स्कीम से जुड़ा है। जांच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का आरोप है कि इस घोटाले के मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज से राज कुंद्रा ने 285 बिटकॉइन लिए थे। एजेंसी के मुताबिक ये बिटकॉइन यूक्रेन में एक बिटकॉइन माइनिंग प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिए गए थे, लेकिन सौदा पूरा नहीं हुआ। ईडी का दावा है कि ये 285 बिटकॉइन अब भी राज कुंद्रा के पास हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इसी आधार पर उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था।

कोर्ट से मिली जमानत

शुक्रवार, 20 फरवरी को विशेष अदालत ने सुनवाई के बाद राज कुंद्रा को जमानत दे दी। कोर्ट से बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उनके अनुसार, “जब मैंने कुछ गलत किया ही नहीं, तो मुझे जमानत मिलनी ही थी। भगवान की कृपा से सब ठीक हुआ।”

 

फिलहाल राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है, लेकिन मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। जांच एजेंसियां अपनी प्रक्रिया जारी रखेंगी और आगे की कानूनी कार्यवाही के आधार पर अगला फैसला होगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!