Bollywood Top 10: शादी के बाद पहली बार संग स्पॉट हुए विजय-रश्मिका, दो फिल्मों के बाद एक और प्रोजेक्ट से बाहर हुईं दीपिका!

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Feb, 2026 06:06 PM

vijay rashmika to deepika padukone read entertainment top news

26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लगातार सुर्खियों में हुए हैं। वहीं, उदयपुर में शादी के बाद इस न्यूलीवेड कपल को पहली बार एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो...

मुंबई. 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लगातार सुर्खियों में हुए हैं। वहीं, उदयपुर में शादी के बाद इस न्यूलीवेड कपल को पहली बार एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। तो दूसरी ओर दीपिका पादुकोण एक बार फिर फिल्मों को ठुकराने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर हो गई थीं और फिर नाग अश्विन की मूवी कल्कि पार्ट 2 से उन्होंने किनारा कर लिया। वहीं, अब फिर से वह एक बड़े प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं। तो आइए आइए जानते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें...


विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनीं रश्मिका, धोती पहन दूल्हा बने एक्टर 

साउथ इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूजे संग शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 26 फरवरी को तेलुगू रीति रिवाज से शादी रचाई है। कपल की शादी उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बने आईटीसी मोमेंटोस में हुई है। वहीं, रश्मिका का हाथ थामने के बाद विजय देवरकोंडा ने पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें फैंस को दिखाई हैं। कपल को दूल्हा-दुल्हन बने देख उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं।


मेरे अंगूठे की स्याही भी नहीं सूखी थी..राजपाल यादव ने की जेल से रिहा होने के बारे में बात 
9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को 16 फरवरी को बेल मिली थी और एक्टर 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा होकर बाहर आए थे। कोर्ट ने एक्टर को 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत दी है। वहीं, जेल से रिहा होने के बाद एक्टर कई बार उनका साथ देने वालों का आभार जता चुके हैं। इसी बीच एक बार फिर उन्होंने अपने जेल से छूटने, मुश्किल समय और पैसों के बारे में खुलकर बात की।


  
रमजान के पवित्र महीने में गौहर-जैद ने फैंस को दिया प्यारा तोहफा, पहली बार दिखाया छोटे लाडले का फेस
आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी रमजान के महीने को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वही हाल ही में बॉलीवुड एंड टीवी कपल गौहर खान और जैद दरबार ने अपने चाहने वालों के लिए रमजान के महीने को बेहद खास बना दिया है। इस कपल ने पहली बार अपने छोटे बेटे फरवान का चेहरा दुनिया को दिखाया है। उमराह के दौरान काबा शरीफ के सामने खिंचवाई गई तस्वीरों के साथ उन्होंने यह खास पल शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।
 
अब आपको मेरे पति से मिलवाते हैं..विजय संग शादी के बाद रश्मिका का पहला पोस्ट, लंबा-चौड़ा नोट लिख जाहिर की फीलिंग्स
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आखिर कार एक्टर विजय देवरकोंडा की दुल्हन बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 26 जनवरी को उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस में विजय देवरकोंडा संग तेलुगू रीति रिवाजों से शादी रचाई। शादी के बाद एक्टर ने अपनी पत्नी के लिए पहला पोस्ट शेयर करते हुए कई तस्वीरें साझा की थी। वहीं, अब विजय के बाद रश्मिका मंदाना ने भी पहला पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया है।
 

इजराइल में पीएम मोदी ने वेब सीरीज Fauda की टीम संग ली सेल्फी, शेयर की मुलाकात की तस्वीर
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय इजराइल दौरे के दौरान एक खास मुलाकात को लेकर चर्चा में रहे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने लोकप्रिय इजरायली जासूसी वेब सीरीज फौदा (Fauda) की टीम से मुलाकात की। इस दौरान कलाकारों और निर्माताओं ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली, जिसे बाद में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया।

 

बिन शादी के मां बनना चाहती हैं सलमान खान की ये हीरोइन, फ्रीज करवाए एग्स, बोलीं- जब चाहूं मां बन सकती हूं

सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। डेजी 41 की उम्र में भी कुंवारी हैं। इसी बीच उन्होंने अपने मां बनने और शादी को लेकर खुलासा किया। एक्ट्रेस ने अपने स्टेटमेंट से फैंस को हैरान कर दिया। तो आइए जानते हैं आखिर डेजी ने क्या कहा..


सिस्ट रिमूवल सर्जरी के बाद घर लौटीं दीपिका कक्कड़, बोलीं- प्रोसिजर से पहले मैं बहुत रोई, इस बार बहुत दर्द हुआ

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में सिस्ट रिमूवल सर्जरी हुई है। बीते दिनों एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि सब कुछ सही से हो गया है। चिंता की कोई बात नही है। वहीं, अब सर्जरी के बाद दीपिका हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सभी फैंस को थैंक्यू बोला है। इसी के साथ दीपिका काफी इमोशनल भी हो गईं।


मांग में सिंदूर और लाल सूट..शादी के बाद पहली बार पति विजय संग दिखीं रश्मिका 
26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लगातार सुर्खियों में हुए हैं। फैंस न्यूलीवेड कपल की हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, उदयपुर में शादी के बाद अब ये कपल अपने होमटाउन हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में न्यूलीवेड कपल को पहली बार एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

  

'कल्कि', 'स्पिरिट' के बाद एक और बिग प्रोजेक्ट से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण! इस वजह से धोना पड़ा हाथ

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त से फिल्मों को ठुकराने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर हो गई थीं और फिर नाग अश्विन की मूवी कल्कि पार्ट 2 से उन्होंने किनारा कर लिया। वहीं, अब फिर कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि दीपिका एक बड़े प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं।


शादी से पहले रश्मिका-विजय ने PM मोदी को दिया हैदराबाद में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन का न्योता साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूजे संग शादी के बंधन में बंध गए हैं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच कपल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग भी तस्वीरें सामने आई है। कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय ने शादी से पहले नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपनी वेडिंग रिसेप्शन का स्पेशल निमंत्रण दिया।  

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!