Edited By suman prajapati, Updated: 12 Mar, 2026 12:30 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां पम्मी अरोड़ा का निधन हो गया है। 7 मार्च को वह कैंसर की जंग के बीच इस दुनिया को अलविदा कह गईं। मां के निधन से टिस्का बुरी तरह टूट गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक...
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां पम्मी अरोड़ा का निधन हो गया है। 7 मार्च को वह कैंसर की जंग के बीच इस दुनिया को अलविदा कह गईं। मां के निधन से टिस्का बुरी तरह टूट गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है।
टिस्का चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां पम्मी अरोड़ा की कई तस्वीरें शेयर कर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा। उन्होंने लिखा-7 मार्च को, हमने मेरी मां, पम्मी अरोड़ा को अलविदा कहा। जो लोग उन्हें जानते थे, वे उन्हें तुरंत, पूरी तरह से प्यार करने लगे। और वजह बहुत आसान थी, वह बहुत ही हल्की-फुल्की थीं। उनके साथ सीरियस होने का कोई खास चांस नहीं था। अगर कोई प्रॉब्लम आती, तो उनके पास दो शब्दों की फिलॉसफी तैयार रहती थी:“मिट्टी पाओ।” उस पर थोड़ी मिट्टी डालो। आगे बढ़ो। ज़िंदगी इतनी ज़िंदादिल थी कि शिकायतों को पालते-पोसते नहीं रहा जा सकता था।
आगे उन्होंने लिखा- माँ की मुस्कान बादलों से झाँकते चाँद जैसी थी। उनके दिमाग में कोई भी बात ज़्यादा देर तक नहीं रहती थी, वह हमेशा जजमेंट से ज़्यादा मज़ाक करती थी। और बाकी सब चीज़ों से ज़्यादा दया..उनसे मैंने ज़िंदगी का सबसे काम का सबक सीखा जो किसी ने मुझे कभी दिया: “तुम्हारी जेब में पहले से ही ‘नहीं’ है। अब बाहर जाओ और ‘हाँ’ ले आओ।” यह क्लासिक पम्मी अरोड़ा थीं, आँखों में चमक के साथ प्रैक्टिकल पॉजिटिव सोच।
एक्ट्रेस ने और लिखा- उन्होंने मुझे कुछ और भी दिया जिसने मेरी पूरी ज़िंदगी को शेप दिया:आर्टिस्ट जीन। परफॉर्म करने की आदत, कहानियाँ सुनाना, बोरिंग रूटीन के बजाय रंगों और एक्सप्रेशन की तरफ झुकाव। यह, और जीने का एक जोश, जो मुझे उम्मीद है, पूरे दिल से, तारा तक पहुँचेगा। बाहर की दुनिया के लिए वह “अरोड़ा मैम” थीं।
इसके आगे भी उन्होंने अपनी मां की खासियत में कई बातें लिखी। उनके नोट से साफ है कि टिस्का अपना मां को खोने के बाद काफी टूट गई हैं और उनकी बातों, उनके द्वारा दी गई सीख को याद करती नजर आ रही हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में टिस्का की मां संग बॉन्डिगं को साफ देखा जा सकता है क।