Edited By suman prajapati, Updated: 12 Mar, 2026 01:39 PM

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक शॉकिंग खबर सामने आई है। टीवी और फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू करने वाले एक्टर हरि मुरली का निधन हो गया है। उन्होंने महज 27 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हरि मुरली के निधन...
मुंबई. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक शॉकिंग खबर सामने आई है। टीवी और फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू करने वाले एक्टर हरि मुरली का निधन हो गया है। उन्होंने महज 27 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हरि मुरली के निधन की खबर से उनके करीबियों और इंडस्ट्री के बड़ा सदमा लगा है।
कैसे हुआ निधन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरि मुरली अपने घर पर मृत पाए गए। एक्टर के शव को पय्यन्नूर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, एक्टर की मौत कैसे हुई, इस बात की अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
हरि मुरली फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे। वह थिएटर और फिल्म एक्टर के.यू मुरली के बेटे थे। उन्हें पय्यान्नूर मुरली के नाम से जाना जाता है। 27 साल के हरि ने अपने करियर में 50 से अधिक फिल्में कीं। फिल्मों में अपने काम से हरि मुरली ने मलयालम सिनेमा में अलग पहचान बना ली थी।